Hot News

तिरहुत रेंज में जेल से निकले अपराधियों का सत्यापन व निगरानी को लेकर बनेगी विशेष टीम

: डीआइजी ने चारों जिला के एसएसपी व एसपी को दिया निर्देश : हिस्ट्रीशीटर व आदतन अपराधियों पर भेजें सीसीए- थ्री का प्रस्ताव : विधानसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर डीआइजी ने दिया टास्क संवाददाता, मुजफ्फरपुर तिरहुत रेंज के चारों जिला में जेल से रिहा हुए अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. तिरहुत रेंज के डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा ने चारों जिला (मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली) के एसएसपी व एसपी को जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन व निगरानी के लिए विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया है. विधानसभा चुनाव की सुरक्षा को की तैयारी को लेकर डीआइजी ने कई लेकर भी कई टास्क सौंपे हैं. डीआइजी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार जेल से रिहा हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की जाएगी. इन टीमों को अपराधियों के सत्यापन और उनकी गतिविधियों की निगरानी का जिम्मा सौंपा जाएगा. हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों के खिलाफ सीसीए-थ्री (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस को सक्रियता बढ़ानी होगी. संवेदनशील बूथों की पहचान, अवैध शराब और हथियारों की तस्करी पर रोक और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है. डीआइजी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र के अपराधियों की सूची अपडेट करने और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post तिरहुत रेंज में जेल से निकले अपराधियों का सत्यापन व निगरानी को लेकर बनेगी विशेष टीम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top