पारू़ प्रखंड के पारू-जाफरपुर रोड में बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव से आवागमन बाधित होने तथा रोज दुर्घटना होने के खिलाफ ग्रामीणों ने हंगामा किया़ इस दौरान सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पारू-जाफरपुर मार्ग को जाम कर विरोध जताया़ इससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. तीन घंटे जाम होने के बाद बुद्धजीवियों की पहल पर जाम हटाया गया. वहीं ग्रामीण बेताब सिद्दिकी ने बताया कि रोज कोई न कोई दोपहिया या तीनपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Muzaffarpur : रेलवे अंडरपास में जलजमाव के खिलाफ हंगामा appeared first on Naya Vichar.

