Hot News

Ranchi news : आदि कर्मयोगी अभियान में झारखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित

रांची.

जनजातीय सशक्तीकरण के क्षेत्र में झारखंड ने फिर से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करायी है. केंद्र प्रशासन के जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए झारखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है. यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया. झारखंड राज्य की ओर से आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी ने सम्मान प्राप्त किया. राज्य के सरायकेला-खरसावां और पाकुड़ जिलों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. सरायकेला-खरसावां को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने राष्ट्रपति के हाथों इसे ग्रहण किया. वहीं, पाकुड़ जिला को आदि कर्मयोगी अभियान में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. यह सम्मान उपायुक्त मनीष कुमार ने ग्रहण किया.

जनजातीय उत्थान में उल्लेखनीय कार्य

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सरायकेला जिला प्रशासन ने पीएम जन-मन योजना के माध्यम से कुचाई प्रखंड के अत्यंत पिछड़े बिरहाेर टोला गांवों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया. जिले के कई गांवों में सौ प्रतिशत परिवारों को बिजली, पेयजल और राशन उपलब्ध कराया गया. साथ ही बहुउद्देशीय भवनों का निर्माण कर जनसुविधाओं का विस्तार किया गया. धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत कुचाई के 40 से अधिक और खरसावां के 20 से अधिक आदिम जनजाति बहुल गांवों को चिह्नित कर ग्राम सभाओं के माध्यम से विकास योजनाओं को पहुंचाया गया. इसी तरह, पाकुड़ जिला प्रशासन ने भी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई नवाचार कार्य किये. इसके परिणामस्वरूप उसे देशभर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Ranchi news : आदि कर्मयोगी अभियान में झारखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top