Hot News

घर से बेटी की शादी के लिए रखे गहने व नकदी की चोरी, एक धराया

छठ मनाने गृहस्वामी गये थे घर, मौके का फायदा उठा चोरों ने तोड़ा ताला दुमका. जिस घर में खुशियों की तैयारी चल रही थी. वहीं घर छठ की रात मातम में बदल गया. दुमका नगर थाना क्षेत्र के हिजला रोड स्थित नाग मंदिर के पास रहने वाले पिंटू कुमार साव की बेटी की शादी नवंबर में तय है. उन्होंने वर्षों की मेहनत से बेटी की शादी के लिए गहने और नकद राशि सहेजकर रखी थी, लेकिन छठ पर्व पर घर खाली पाकर चोरों ने उस पर हाथ साफ कर दिया. जानकारी के अनुसार, पिंटू साव फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता हैं. छठ मनाने वे अपने पैतृक गांव गिद्धौर गये थे. उनका बेटा सोमवार को घर बंद कर कानूपाड़ा स्थित ननिहाल चला गया था. देर रात करीब दो बजे वह स्नान करने के लिए घर लौटा तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पाया. अंदर गया तो देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है. शोर सुनकर जुटे लोग, घर के अंदर छिपा मिला चोर बेटे के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुटे. जब उन्होंने घर की तलाशी ली तो एक चोर अंदर ही छिपा मिला. लोगों ने पकड़ कर उसका हाथ-पैर बांध दिया. पुलिस को सूचना दी. पकड़ा गया चोर पड़ोस का ही बताया जा रहा है. पूछताछ में चोर ने बताया कि उसके साथी चोरी के सामान का बंटवारा उसके घर में कर रहे हैं. लोग वहां पहुंचे, लेकिन दरवाजा खुलते ही दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पकड़े गये चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. पुलिस जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब दो लाख रुपये नकद और गहनों की चोरी की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post घर से बेटी की शादी के लिए रखे गहने व नकदी की चोरी, एक धराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top