Hot News

बस में सवार यात्री के बैग से 9.05 लाख रुपये गायब

कोलकाता. बीरभूम से बकाया रुपये कलेक्शन कर अम्हर्स्ट स्ट्रीट जा रहे व्यवसायी के कर्मचारी के बैग से नौ लाख पांच हजार 200 रुपये गायब कर शातिर गिरोह के सदस्य फरार हो गये. घटना हावड़ा से अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र में स्थित चलता बागान की तरफ जा रही बस में हुई. व्यवसायी का नाम दीपक जायसवाल (68) बताया गया है. वहीं उसके कर्मचारी का नाम कानाई जायसवाल (42) बताया गया है. व्यवसायी दीपक जायसवाल ने इसकी शिकायत अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी है. पुलिस को शिकायत में उन्होंने बताया कि वह अपने कर्मचारी कानाई को बीरभूम के सूरी एवं सैंथिया से व्यवसाय के बकाये रुपयों का कलेक्शन करने के लिए भेजे थे. आरोप है कि कानाई जब विभिन्न व्यवसायियों से रुपये कलेक्शन कर कुल 9 लाख 5 हजार 200 रुपये लेकर हावड़ा बस स्टैंड से बस में सवार होकर अम्हर्स्ट स्ट्रीट स्थित चलता बागान पहुंचे थे, तभी बस से उतरते समय उसने बैग का चेन खुला पाया. बैग से सारे रुपये गायब थे. व्यवसायी दीपक जायसवाल ने अपने कर्मचारी की बातें सुनकर इसकी शिकायत अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. जिन रास्तों से बस गुजरी थी, उन रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद तस्वीरों की मदद से पुलिस की आरोपियों को तलाश रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बस में सवार यात्री के बैग से 9.05 लाख रुपये गायब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top