Hot News

Dhanbad News: उदीयमान भास्कर को अर्घ के साथ महापर्व छठ संपन्न

धनबाद.

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया. इसके लिए अल सुबह ही छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा. वहीं घरों में बनाये गये पोखरी व अपार्टमेंट की छताें पर बनाये गये घाटों पर भी व्रतियों- श्रद्धालुओं ने अर्घ अर्पित किया. इससे पूर्व व्रतियों ने हाथ जोड़कर जल में उतरकर सूर्य देव से उदय होने की विनती की. इस बीच बजनेवाले छठी मइया के गीत वातावरण को छठमय बना रहे थे और भक्तों में उत्साह जगा रहे थे.

बादलों की लुका छिपी के बीच छायी लालिमा

बादलों की लुका छिपी के बीच लालिमा छाते ही भगवान भास्कर को नमन कर अर्घ अर्पित किये गये. इसके बाद हवन किया गया. व्रतियों ने छठी मइया से भूल-चूक की माफी मांगी. सुहागिनों ने व्रतियों से मांग भरवाये और आंचल में प्रसाद लिया. सभी ने छठी मइया से सुख-समृद्दि की कामना की. व्रतियों के पारण करने के बाद चार दिवसीय पर्व का समापन हुआ. इस अवसर पर बेकारबांध, रानीबांध, मटकुरिया छठ तालाब, विकास नगर छठ तालाब, मनईटांड छठ तालाब, सर्वेश्वरी आश्रम, लोको टैंक आदि तालाबों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्ध देने उमड़े थे. पूजा कमेटियों की ओर से व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के अलावा आकर्षक विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गयी थी. कई पूजा कमेटी की ओर से दूध वितरण व चाय की व्यवस्था की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: उदीयमान भास्कर को अर्घ के साथ महापर्व छठ संपन्न appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top