Hot News

बिहार में शिवलिंग के बाद अब जमीन से निकली भगवान विष्णु की भी मूर्ति, 2000 साल पुरानी है प्रतिमा

भागलपुर में एक घर के अंदर जब खुदाई की जा रही थी तो जमीन के अंदर कुछ ठोस सामान होने का एहसास मजदूरों को हुआ. किसी पत्थर के होने की आशंका मजदूरों को हुई. जब उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई तो धीरे-धीरे जो हकीकत सामने आने लगी उसे देख सब हैरान हो गए. दरअसल, एक मूर्ति जमीन के अंदर गड़ी हुई थी. उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्रतिमा मिलने की समाचार जंगल में आग की तरह फैली. बताया गया कि भगवान विष्णु की यह प्रतिमा है जो करीब दो हजार साल पुरानी लग रही है.

ग्रामीण के घर में हुई खुदाई, जमीन से निकली प्रतिमा

भागलपुर में शाहकुंड में फतेहपुर गांव के ललन मंडल के घर की खुदाई हो रही थी. इस दौरान एक प्राचीन काल की प्रतिमा जमीन में गड़ी मिली. ललन मंडल ने बताया कि निजी जमीन पर आवास बनाने के लिए जमीन की खुदाई कर रहे थे. तभी एक प्रतिमा दिखाई पड़ी, जिसे बाहर निकाल कर रखा गया. खुदाई में चोट आने से प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गयी है.

ALSO READ: ‘हेल्लो, 50000 लेकर नेपाल बॉर्डर आइए…’ बिहार में दोस्तों ने ही छात्र का किया अपहरण, मोबाइल बनी वजह

Screenshot 2025 02 11 134622
खुदाई में निकली प्रतिमा

शाहकुंड थानाध्यक्ष ने प्रतिमा को थाना में रखा

संग्रहालय की सूचना पर शाहकुंड थानाध्यक्ष ने प्रतिमा को थाना में रखा है. इस बाबत भागलपुर संग्रहालय के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार यादव ने बताया कि ये प्रतिमा सातवीं शताब्दी की अद्भुत है. यह भगवान विष्णु की प्रतिमा है. प्रतिमा को संग्रहालय में रखा जायेगा. शाहकुंड में इसके पूर्व भी खुदाई के क्रम में प्रतिमा मिली है.

दो हजार साल पुरानी प्रतिमा होने का अनुमान

भागलपुर संग्रहालय के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार मिश्र ने बताया कि यह दो हजार वर्ष पुरानी दुर्लभ प्रतिमा है. इसकी पहचान कठिन है. नवादा में कुछ ऐसी ही दिखने वाली मूर्ति मिली थी, जो वासुदेव की थी. कह सकते हैं कि यह वासुदेव की मूर्ति है. लेकिन इसपर अंतिम मुहर नहीं लगायी जा सकती है. इस ऐतिहासिक मूर्ति को थाना में रखा गया है. जो उचित नहीं है. मैंने डीएम को सूचना देकर अनुरोध किया है कि इसे भागलपुर संग्रहालय में संरक्षित किया जाये.

The post बिहार में शिवलिंग के बाद अब जमीन से निकली भगवान विष्णु की भी मूर्ति, 2000 साल पुरानी है प्रतिमा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top