Red Fort Car Blast: दिल्ली धमाके बाद एक्स पर अचानक Operation Sindoor 2.0 ट्रेंड करने लगा. यूजर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यूजर का कहना है कि दिल्ली ब्लास्ट के पीछे आतंकवादी और पाकिस्तान का हाथ है और ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के जरिए करारा जवाब देना चाहिए. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद हिंदुस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था.
If Pakistan is involved in this, then enough is enough, @narendramodi Ji 🙏. We can’t talk sense into them when terrorism is in their DNA. Delete Pakistan from the world’s map completely. Start Operation sindoor 2.0 start now #RedFort pic.twitter.com/c5fF2OqGdL
— Yash Mishra (@YashInnerCosmos) November 10, 2025
आतंकवादी एंगल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
क्या दिल्ली विस्फोट आतंकवादी हमला था? यह पूछे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. यह कहना बहुत मुश्किल है कि घटना का कारण क्या था. जब तक विस्फोट स्थल से बरामद नमूनों का एफएसएल और एनएसजी द्वारा विश्लेषण नहीं किया जाता, तब तक इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. हालांकि, हम दृढ़ता के साथ सभी एंगल की जांच करेंगे.”
#WATCH | Delhi blast: When asked if it was a terrorist attack, Union Home Minister Amit Shah says, “We are keeping all angles open and investigating from all angles. It is very difficult to say what caused the incident. Until the samples recovered from the blast site are analysed… pic.twitter.com/ZN0MkO8TPm
— ANI (@ANI) November 10, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जायजा लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद की स्थिति की गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की है. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को अधिकारियों द्वारा सहायता मुहैया की जा रही है. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’
धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने क्या बताया?
ब्लास्ट पर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा, “धमाका शाम करीब 6.52 बजे लाल किले के पास धीमी गति से चल रहे एक वाहन में हुआ. वाहन में यात्री सवार थे. घटना में अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.”
प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया भयावह मंजर
धमाके के बाद घटनास्थल के भयावह मंजर को बयां करते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आसमान में आग की लपटें उठ रही थी, चारों तरफ क्षतिग्रस्त वाहन और क्षत-विक्षत शव बिखरे पड़े थे. अमित मुदगल ने बताया, ‘‘जब मैं खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था तो किसी के शरीर का एक हिस्सा… ठीक मेरे पीछे आकर गिर गया. यह किसी व्यक्ति का एक हाथ था, जिस पर अब भी शर्ट थी.’’ विस्फोट के बाद के भयावह क्षणों को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक जोरदार विस्फोट हुआ और कुछ ही सेकंड में धुएं का गुबार उठा.’’उन्होंने कहा, ‘‘ सभी चीख रहे थे और अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे.’’
The post Red Fort Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्स पर ट्रेंड करने लगा Operation Sindoor 2.0 appeared first on Naya Vichar.

