Hot News

जमीन के काम हुए आसान, अब हर अंचल कार्यालय में बैठेंगे डिजिटल सहायक, लोगों को मिलेगी सीधी मदद

Bihar Bhumi: आम लोगों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑनलाइन सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा चयनित विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (VLE) के लिए अंचल कार्यालयों में उचित जगह उपलब्ध कराई जाए. इससे लोगों को ऑनलाइन सेवाएं तेजी से मिल सकेंगी.

सलाहकार करेंगे मदद

विभाग ने सभी राजस्व सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है. फिर भी जमीन से जुड़ी जानकारी की कमी और डिजिटल साक्षरता की वजह से कई लोग खुद ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पाते और सीधे अंचल कार्यालय पहुंचते हैं. ऐसे लोगों की सुविधा के लिए अब हर अंचल कार्यालय में एक चयनित वीएलई मौजूद रहेगा, जो उनके ऑनलाइन कामों में मदद करेगा.

इसके लिए अंचल कार्यालयों को सिर्फ बैठने की जगह देनी होगी, जबकि कंप्यूटर, लैपटॉप और दूसरे उपकरण सीएससी उपलब्ध कराएगा. ये वीएलई तय दर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित सभी सेवाएं देंगे और जरूरत पड़ने पर सलाहकार की तरह भी मदद करेंगे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

अपर मुख्य सचिव ने बताया प्लान

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि चयनित वीएलई को राजस्व सेवाओं और विभागीय प्रक्रियाओं की बेहतर समझ देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 नवंबर 2025 से शुरू किया गया है. दिसंबर के अंत तक राज्य के सभी 537 अंचलों के वीएलई को प्रशिक्षण दे दिया जाएगा.

दीपक कुमार सिंह ने कहा कि इससे पहले पत्र भेजने के बावजूद कई अंचल कार्यालयों में अब तक वीएलई के बैठने की जगह तय नहीं की गई है. इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी DM को निर्देश दिया है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी देकर एक सप्ताह के भीतर सभी अंचलों में सही जगह चिन्हित कर दिया जाए. ताकि आने वाले लोगों को वीएलई आसानी से दिखें और वे बिना परेशानी सेवा ले सकें.

इसे भी पढ़ें: Rohini Acharya: रोहिणी ने पत्रकार को लगाई फटकार, गुस्से में बोलीं- तेजस्वी के कहने पर ही इस बार भी आई थी

The post जमीन के काम हुए आसान, अब हर अंचल कार्यालय में बैठेंगे डिजिटल सहायक, लोगों को मिलेगी सीधी मदद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top