Hot News

आरक्षी अधीक्षक ने कई थानों का किया औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

गोपालगंज. जिले में अपराध पर नकेल कसने और पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी लगातार सक्रिय हैं. सोमवार की रात को उन्होंने मीरगंज, थावे और हथुआ थानों का अचानक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण, अनुसंधान में तेजी लाने तथा शराब कारोबार से संबंधित गोपनीय सूचना संकलन पर विशेष फोकस करने को कहा. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निबटारे, थाने की अभिलेख व्यवस्था, थाना परिसर की स्वच्छता, जब्त सामग्री के उचित रख-रखाव सहित कई प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की. एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और प्रत्येक मामले में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. इसके साथ ही जिले में अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के लिए पुलिस एक्शन मोड में दिखी. एसपी के आदेश पर मंगलवार की रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती तेज कर दी गयी. पुलिस टीमों ने बैंक, एटीएम, बाजार, मुख्य चौक-चौराहों और सघन आबादी वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया. देर रात तक पुलिस ने वाहनों की गहन जांच की. संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तथा संभावित अपराध स्थलों पर विशेष निगरानी रखी. कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए पेट्रोलिंग टीमों का मार्गदर्शन भी किया. अभियान के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाये रखी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आरक्षी अधीक्षक ने कई थानों का किया औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top