Hot News

NDA के एक तिहाई विधायकों को मिले 50% से अधिक वोट, विपक्ष के किसी को नहीं, देखिये पूरी लिस्ट

NDA MLA Vote Share: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 विधायकों में 68 ने आधे से अधिक वोट शेयर हासिल किया है. ये सभी एनडीए के विधायक हैं. इनमें सबसे अधिक 36 विधायक भाजपा के हैं, जबकि जदयू के 27, लोजपा-आर के तीन और हम के दो विधायक हैं. इस तरह एनडीए के 33.66 प्रतिशत विधायकों को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले. विपक्ष के किसी भी विधायक को अपनी सीट पर 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिले.

क्या होता है वोट शेयर का मतलब

आम तौर पर वोट शेयर यह बताता है कि कुल वैध मतों में से किसी प्रत्याशी को कितने प्रतिशत वोट मिले. 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर का मतलब होता है कि बहुमत ने उस प्रत्याशी को पसंद किया. हालांकि, कानून के अनुसार चुनाव वही जीतता है, जिसके पास सबसे ज्यादा वोट होते हैं, भले ही उसका प्रतिशत जो भी हो.

भाजपा के सबसे अधिक हाइ-मैंडेट विजेता

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, भाजपा के कुल 89 विधायक जीते हैं, जिनमें से 36 यानी 40.45 प्रतिशत विधायकों को 50 से अधिक वोट मिले हैं. भाजपा के सिर्फ दो विधायक ही ऐसे रहे, जिन्हें 40 प्रतिशत से कम वोट मिले. इनमें कैमूर जिले के मोहनिया की संगीता कुमारी (39.98%) और सीतामढ़ी जिले के परिहार की गायत्री देवी (39.36%) शामिल हैं.

पटना के बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने 62.66% वोट शेयर के साथ सबसे बड़ी जीत दर्ज की. उन्हें 1.56 लाख में से 98,299 वोट मिले. राजद की रेखा कुमारी 30 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं.

जदयू दूसरे स्थान पर

भाजपा के बाद जदयू के 85 में से 27 यानी 32 प्रतिशत विधायकों को 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले. सिर्फ पांच सीटों पर पार्टी का वोट शेयर 40% से नीचे रहा. पार्टी में सबसे अधिक वोट शेयर राजगीर से कौशल किशोर का रहा, जिन्हें 57.87% वोट मिले. धमदाहा सीट पर लेशी सिंह ने 57.32% वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं.

लोजपा की संगीता ने महज 29% वोट शेयर के साथ जीता

लोजपा-आर के जिन तीन विधायकों ने 50% से अधिक वोट हासिल किये हैं, उनमें बाबूलाल शौर्य (55.18%), राजीव रंजन सिंह (54.29%) और राजू तिवारी (52.55%) शामिल हैं. पार्टी के 19 में से 13 विधायकों का वोट शेयर 40-49% के बीच रहा, जबकि एक की हिस्सेदारी 30% से कम रही.

कटिहार जिले की बलरामपुर सीट से संगीता देवी ने महज 29% वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की. यह चुनाव का सबसे कम वोट शेयर वाला परिणाम रहा. उन्हें 2.77 लाख में से 80,459 वोट मिले.

एआइएमआइएम के मोहम्मद आदिल हसन (80,070 वोट) उनसे सिर्फ 389 वोट पीछे रहे, जबकि माले के महबूब आलम 1,318 वोट पीछे थे. राष्ट्र्रीय लोक मोर्चा के चार विधायकों का वोट शेयर 42% से 47% के बीच रहा.

अधिकतर विजेता 40–49% रेंज में

पूरे बिहार में सिर्फ एक विधायक 30% से कम वोट शेयर के साथ जीता, जबकि 16 ने 30–39% वोट के बीच जीत हासिल की. सबसे अधिक 159 विधायकों का वोट शेयर 40–49% के बीच रहा. इनमें 114 ने 45–49% के बीच वोट पाये. यह दिखाता है कि भाजपा और जदयू के हाइ-मैंडेट सीटें जीतने के बावजूद राज्य में ज्यादातर मुकाबले बेहद कड़े रहे.

विपक्षी दलों का प्रदर्शन

राजद के 25 विधायकों ने 35% से लगभग 50% तक के वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की. जमुई जिले की चकाई सीट से सावित्री देवी ने 34.51% वोट के साथ जीत हासिल की. पार्टी में सबसे अधिक वोट शेयर तेजस्वी यादव का रहा, जिन्हें राघोपुर में 49.74% वोट मिले. वहीं, सारण की परसा सीट पर करिश्मा को 49.16% वोट मिले. कांग्रेस के छह विधायकों का वोट शेयर 38% से 48% के बीच रहा.
50% से अधिक वोट पाने वाले प्रत्याशी

क्रम- विजेता- सीट- वोट शेयर

जदयू

  1. नरेंद्र नारायण यादव- आलमनगर- 53.98%
  2. रामचंद्र सदा- अलौली- 51.94%
  3. जयंत राज- अमरपुर- 53.51%
  4. जितेंद्र कुमार- अस्थावां- 52.13%
  5. मनोज यादव- बेलहर- 50.66%
  6. निरंजन कुमार मेहता- बिहारीगंज- 52.12%
  7. लेशी सिंह- धमदाहा- 57.32%
  8. मनीष कुमार- धोरैया- 51.21%
  9. बुलो मंडल- गोपालपुर- 56.75%
  10. हरिनारायण सिंह- हरनौत- 55.66%
  11. रुहैल रंजन- इस्लामपुर- 53.55%
  12. शुभानंद मुकेश- कहलगांव- 51.9%
  13. अजीत कुमार- कांटी- 50.43%
  14. बबलू कुमार- खगड़िया- 51.29%
  15. अमरेंद्र कुमार पांडेय- कुचायकोट- 50.21%
  16. अतिरेक कुमार- कुशेश्वरस्थान- 52.25%
  17. अजय कुमार- मीनापुर- 51.59%
  18. श्रवण कुमार- नालंदा- 52.77%
  19. अनिरुद्ध प्रसाद यादव- निर्मली- 53.28%
  20. नागेंद्र चंद्रवंशी- नोखा- 51.12%
  21. महेंद्र राम- राजापाकड़- 52.31%
  22. कौशल किशोर- राजगीर- 57.87%
  23. कलाधर प्रसाद मंडल- रूपौली- 55.45%
  24. रणधीर कुमार सोनी- शेखपुरा- 50.77%
  25. ललित नारायण मंडल- सुल्तानगंज- 51.81%
  26. विजेंद्र प्रसाद यादव- सुपौल- 52.16%
  27. प्रो नगेंद्र राउत- सुरसंड- 50.04%

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

भाजपा

  1. संजय सिंह टाइगर- आरा- 50.98%
  2. रमा निषाद- औराई- 50.06%
  3. कुंदन कुमार- बेगूसराय- 52.31%
  4. नितिन नवीन- बांकीपुर- 62.66%
  5. कृष्ण कुमार ऋषि- बनमंखी- 57.26%
  6. सियाराम सिंह- बाढ़- 52.51%
  7. अनिल कुमार- बथनाहा- 57.47%
  8. रोहित पांडेय- भागलपुर- 51.11%
  9. डॉ सुनील कुमार- बिहारशरीफ- 50.83%
  10. कुमार शैलेंद्र- बिहपुर- 52.39%
  11. रामकृपाल यादव- दानापुर- 54.41%
  12. संजीव चौरसिया- दीघा- 56.59%
  13. प्रेम कुमार- गया- 54.43%
  14. अवधेश सिंह- हाजीपुर- 50.27%
  15. जीवेश कुमार- जाले- 50.16%
  16. श्रेयसी सिंह- जमुई- 57.02%
  17. नीतीश कुमार- झंझारपुर- 55.89%
  18. तारकिशोर प्रसाद- कटिहार- 50.52%
  19. कविता देवी- कोढ़ा- 51.82%
  20. संजय कुमार- कुम्हरार- 57.91%
  21. संजय कुमार सिंह- लालगंज- 53.14%
  22. विनय बिहार- लौरिया- 50.36%
  23. कुमार प्रणय- मुंगेर- 51.12%
  24. रंजय कुमार- मुजफ्फरपुर- 53.43%
  25. संजय कुमार पांडेय- नरकटियागंज- 50.86%
  26. लखेंद्र कुमार रौशन- पातेपुर- 51.71%
  27. रत्नेश कुमार- पटना साहिब- 55.44%
  28. मुरारी पासवान- पीरपैंती- 56.81%
  29. विजय कुमार खेमका- पूर्णिया- 54.79%
  30. सुजीत कुमार- राजनगर- 56.79%
  31. नंदकिशोर राम- रामनगर- 54.13%
  32. बैद्यनाथ प्रसाद- रीगा- 54.11%
  33. बीरेंद्र कुमार- रोसड़ा- 55.02%
  34. विजय कुमार मंडल- सिकटी- 50.56%
  35. रजनीश कुमार- तेघड़ा- 53.04%
  36. सम्राट चौधरी- तारापुर- 56.77%

लोजपा-आर

  1. राजीव रंजन सिंह- डेहरी- 54.29%
  2. राजू तिवारी- गोविंदगंज- 52.55%
  3. बाबूलाल शौर्य- परबत्ता- 55.18%

हम

  1. रोमित कुमार- अतरी- 51.66%
  2. दीपा कुमारी- इमामगंज- 50.83%

इसे भी पढ़ें: Rohini Acharya: रोहिणी ने पत्रकार को लगाई फटकार, गुस्से में बोलीं- तेजस्वी के कहने पर ही इस बार भी आई थी

The post NDA के एक तिहाई विधायकों को मिले 50% से अधिक वोट, विपक्ष के किसी को नहीं, देखिये पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top