Hot News

Viral Video: दुकान लुटने आए लुटेरे को बच्ची ने कर दिया ऐसा ऑफर, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे भावुक

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बेहद खास है. क्योंकि छोटी बच्ची की मासूमियत ने पत्थर दिल चोर के घातक इरादे को भी बदल दिया. वीडियो में जो दिख रहा है, शायद ही किसी ने उसकी उम्मीद की होगी. वीडियो @craziestlazy नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो एक छोटे दुकान का है. जिसमें एक आदमी अपनी छोटी बच्ची के साथ नजर आ रहा है. अचानक एक नकाबपोश बदमाश दुकान में दाखिल होता है और सीधे दुकानदार के साथ हाथापाई शुरू कर देता है. उसके एक हाथ में पिस्तौल भी दिख रहा है. लुटेरा दुकानदार से पैसे निकालने के लिए बोलता है और लगातार मारपीट करता रहता है. पूरी घटना हो दुकान में बैठी बच्ची देखती है, लेकिन डर से कुछ नहीं बोलती. जिस समय बदमाश घटना को अंजाम दे रहा था, उस समय बच्ची लॉलीपॉप खाती दिख रही है. अचानक बच्ची अपना लॉलीपॉप लुटेरे को देने लगती है.

बच्ची की मासूमियत ने लुटेरे का दिल जीता, बदल दिया इरादा

बच्ची जब अपना लॉलीपॉप बढ़ाती है, तो नकाबपोश बदमाश हैरान हो जाता है. बच्ची की मासूमियत ने उसका इरादा ही बदल दिया. वीडियो में दिख रहा है कि लुटेरे ने दुकानदार से जो भी पैसे लूटता है, उसे वापस कर देता है और फिर बच्ची के माथे को प्यार से चूमता है. जब लुटेरा दुकान से वापस चला जाता है, तो पिता ने बच्ची को अपनी गोद में उठाकर प्यार करता है.

वीडियो देख भावुक हुए यूजर

लूट के वीडियो को देखकर यूजर भावुक हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, “बेटी अल्लाह की रहमत होती है.. देख लो.” एक अन्य ने लिखा, “प्रेम मानवता को प्रज्वलित करता है, सब कुछ प्रेम है.”

The post Viral Video: दुकान लुटने आए लुटेरे को बच्ची ने कर दिया ऐसा ऑफर, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे भावुक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top