Hot News

एमआइसी में वार्षिक एथलेटिक्स मीट आयोजित

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में वार्षिक दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट-2025 का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित जीप सदस्य खलारी व लपरा पंचायत की मुखिया पुतुल देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की. अतिथियों ने स्पोर्ट्सों के माध्यम से जीवन में अनुशासन, टीम भावना और मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला. एमआइसी परिसर में एथलेटिक्स मीट के पहले दिन 100, 200, 400, 500 मीटर रिले रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, भाला फेंक, गोला फेंक के अलावा विभिन्न स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की गयी. जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा की. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि स्पोर्ट्स प्रतिभा के विकास के साथ साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है. इस तरह की प्रतियोगिताओं से नेतृत्व कौशल को बढ़ावा मिलता है. आयोजन में डॉन बॉस्को एकेडमी, आदर्श उच्च विद्यालय मैक्लुस्कीगंज, विकास हिंदुस्तानी डकरा, जनता 2 हाई स्कूल, एसीसी हाई स्कूल खलारी, ब्राइट फ्यूचर स्कूल महुआ मिलान सहित आसपास के 10 विद्यालय भाग ले रहे हैं. इस अवसर पर डेनिस मयंक रोबर्ट, बासुकीनाथ नाग, सत्यम पांडेय, राहुल सिंह, मुकेश विश्वकर्मा, रिया मेहता, सुचिता कुजूर, रेणु सिंह, आशा देवी, पंकज कुमार, विक्रम कुमार, मुकेश साहू, शशि साहू, संतोष कुमार, लखन प्रसाद साहू, जेपी यादव, कुश यादव, संदीप लोहरा, रामजी सिंह अन्य मौजूद थे.

क्षेत्र के 10 विद्यालयों के प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एमआइसी में वार्षिक एथलेटिक्स मीट आयोजित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top