Dhanbad News : डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में अंग्रेजी भाषा में अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय था सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप. प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया. कड़े प्रतिस्पर्धात्मक दौर के बाद सीवी रमण हाउस के अभिनव घोष ने 114 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. विवेकानंद हाउस की पूर्वी कुमारी ने 111 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया. सीवी रमण हाउस की ऋषिता महतो 105 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही. सफल उर्मिला कुमारी यादव ने किया. मुकेश कुमार तिवारी, रेखा कुमारी, राहुल वर्मा, संगीता कुमारी ने विशेष सहयोग किया. प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के आयोजन पर कहा कि यह भाषा की प्रवीणता और आत्मविश्वास को विकसित करने का उत्कर्ष माध्यम है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News : डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता appeared first on Naya Vichar.

