Hot News

Deoghar News : वीएसए इलेवन व एमसीए बाउंसर टीम विजयी, सेमीफाइनल में पहुंची

वरीय संवाददाता, देवघर : देवघर जिला बी-डिवीजन क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले मंगलवार को चटर्जी मैदान में स्पोर्ट्से गये, जिनमें वीएसए-इलेवन और एमसीए बाउंसर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में अपना टिकट पक्का किया. पहले क्वार्टर फाइनल में वीएसए-इलेवन का मुकाबला काउंटी क्रिकेट क्लब से हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीएसए-इलेवन की टीम 16.3 ओवर में 117 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से अंकित ने 32 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी स्पोर्ट्सी, जबकि दीपक कुमार ने 15 रन जोड़े. काउंटी सीसी के विकास यादव ने तीन विकेट तथा श्याम मंडल व देवकोल ने दो-दो विकेट चटकाये. जवाब में काउंटी सीसी की टीम लक्ष्य से नौ रनों से पीछे रह गयी और 19.3 ओवर में 108 रनों पर ऑल आउट हो गयी. काउंटी की ओर से देवकोल (31) और प्रेम (19) ही कुछ संघर्ष कर सके. वीएसए-इलेवन की ओर से करण व आनंद ने तीन-तीन, अभिराज ने दो विकेट झटके. दूसरे क्वार्टर फाइनल में एमसीए बाउंसर की टीम का सामना बीसीए से हुआ. टॉस जीतकर एमसीए बाउंसर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बीसीए ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बनाये, जिसमें भानू ने 37, फिरोज ने 30, राजेश ने 27 और मिराज ने 16 रन का योगदान दिया. एमसीए की ओर से फरहान ने तीन विकेट झटके, जबकि सब्बार व आदर्श ने दो-दो सफलताएं अर्जित की. 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीए बाउंसर ने 16.3 ओवर में चार विकेट पर 143 रन बनाये. टीम के शोभित ने शानदार 55 रन, मुबाशिर ने 30, आदर्श ने 19 और नंदकिशोर ने 13 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलायी. बीसीए की ओर से इमरोज़ ने तीन विकेट झटके. मैच में अंपायर की भूमिका सत्य जगत व कुशल शेख रहे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी तरुण कुमार राय ने निभायी. हाइलाइट्स देवघर बी-डिवीजन क्रिकेट लीग

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar News : वीएसए इलेवन व एमसीए बाउंसर टीम विजयी, सेमीफाइनल में पहुंची appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top