Hot News

बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर की वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर के कई खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अगर आप स्पोर्ट्स से जुड़े हैं और ट्रेनिंग का अनुभव या पढ़ाई है तो यह आपके लिए शानदार मौका है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 379 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अच्छी बात यह है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार इस प्रशासनी नौकरी (Bihar Sarkari Naukri) के लिए आवेदन कर सकें.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. उम्मीदवार अब 11 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो उम्मीदवार फाइनल फॉर्म भरना चाहते हैं, उनके लिए आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2025 रखी गई है. मतलब आपके पास अभी अच्छा खासा समय है, इसलिए बिना देर किए जल्दी से आवेदन पूरा कर लें.

Bihar Sarkari Naukri 2025: स्पोर्ट्स ट्रेनर के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउजर खोलें और BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिख रहे Sports Trainer Recruitment 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको Apply Online का विकल्प दिखेगा. उस पर क्लिक करें.
  • सबसे पहले अपना Registration पूरा करें. इसके लिए नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें.
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन करें और Application Form को ध्यान से भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट सही फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • अब ऑनलाइन मोड से अपनी Application Fee जमा करें.
  • फॉर्म को एक बार फिर से चेक करें और Submit कर दें.

BSSC Sports Trainer Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

Sport Trainer Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

स्पोर्ट्स ट्रेनर की इस वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है. साथ ही स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए पात्र माने जाएंगे. अगर आप किसी स्पोर्ट्स से जुड़े हैं और कोचिंग या ट्रेनिंग की पढ़ाई कर चुके हैं तो यह नौकरी आपके लिए सही विकल्प हो सकती है. इसके अलावा आपकी उम्र 21 साल से कम नहीं और 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

BSSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये होगी. इसके अलावा प्रशासनी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, सैलरी होगी 50000 से ज्यादा

The post बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर की वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top