Hot News

मंत्री बनते ही श्रेयशी सिंह ने बिहार के खिलाड़ियों के लिए किया बड़ा ऐलान 

Bihar Sports and IT Minister Shreyasi Singh: बिहार के जमुई विधानसभा के भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक और IT और स्पोर्ट्स मंत्री श्रेयशी सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही बिहार के खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में जो बिहार के खिलाड़ी हैं उनके लिए सुनहरे भविष्य का समय है. जिस तरह से बिहार प्रशासन स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काम कर रही है उसे आगे बढ़ाना है. नई नीतियों और नई ऊर्जा के साथ इन खिलाडियों का सहयोग करना है. 

श्रेयशी सिंह ने कहा

“पिछले 18 सालों में एक खिलाड़ी के रूप में जो मेरा अनुभव रहा है और साथ ही साथ नेशनल एसोसिएशन से हमारा परिवार भी जुड़ा रहा है तो प्रशासनिक रूप से स्पोर्ट्स और खिलाड़ियों की भावनाओं को काफी हद तक समझ सकते हैं. स्पोर्ट्स प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को क्या दिक्कतें आती हैं इसका अनुभव भी है. स्पोर्ट्स में संभावनाएं असीम हैं. उन संभावनाओं को धरातल पर उतारकर अच्छा काम करके दिखाएंगे.”

CM नीतीश और PM मोदी का यह प्रिय विभाग: श्रेयशी  

श्रेयशी सिंह ने पदभार संभालने के बाद कहा कि जहां एक तरफ प्रसन्नता है कि हिंदुस्तानीय जनता पार्टी और NDA की शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझपर भरोसा जताया है तो दूसरी तरफ मुझे जिम्मेदारी का एहसास भी है. जो विभाग मुझे मिला है यह पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार का प्रिय विभाग है. हम आशा और उम्मीद करते हैं कि जमुई के साथ-साथ पूरे बिहार के लिए ऐसा कोई काम ना करें जिससे उन्हे निराशा पहुंचे. हम अपनी 100% कपासीटी से काम करेंगे और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में हम बेरोजगारी और पलायन के मुद्दों का समाधान कर पाएंगे, जो कई वर्षों से जारी हैं. 

क्या नीतीश कुमार को कमजोर किया गया है ? 

यह सवाल जब श्रेयशी सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “ मुझे नहीं लगता कि इसमे कमजोर और मजबूती की कोई बात है. शीर्ष नेतृत्व का ये निर्णय है इसपर मेरा कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है. 

Also read: गृह मंत्री सम्राट चौधरी का यूपी के योगी मॉडल पर बड़ा बयान, अपराधियों को दी सीधी चेतावनी 

क्या होगी श्रेयशी की पहली प्राथमिकता ?

विभाग के पहली प्राथमिकता के सवाल पर श्रेयशी सिंह ने कहा कि हम मीटिंग करेंगे, एक ब्लूप्रिन्ट तैयार करेंगे और उसके अनुसार काम करेंगे. जब उनसे चुनौतियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हर काम में चुनौतियां होती हैं लेकिनी एक हार्ड्वर्कींग स्त्री हैं और स्पोर्ट्स से क्षेत्र से आते हैं तो चुनौतियों से डर नहीं लगता, डट कर सामना करना जानते हैं.   

The post मंत्री बनते ही श्रेयशी सिंह ने बिहार के खिलाड़ियों के लिए किया बड़ा ऐलान  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top