Hot News

खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू

सिकटी. खसरा व रूबेला से छोटे बच्चों के बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी द्वारा विगत 17 नवंबर से विशेष टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है. जो आगामी दो दिसंबर तक चलेगा. विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड में 100 सेशन सत्र चलाने का निर्देश दिया गया है. एमआर -01 में 239 बच्चों के लक्ष्य में 104 बच्चों का टीकाकरण किया गया. वहीं एमआर- 2 में 217 बच्चों के लक्ष्य में 79 बच्चों का टीकाकरण किया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजमत राणा ने बताया कि एमआर – 1 में नौ माह से 12 माह के आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है, जबकि एमआर – 2 में 16 से 24 माह के आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है. प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र के माध्यम से नौ माह से 24 माह तक के बच्चों को खसरा व रुबेला का टीकाकरण किया जाना है. टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर घर जा कर लोगों को जागरूक कर टीकाकरण कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top