Hot News

IND vs SA: 20 मैच के बाद भारत को मिली जीत, टॉस में काम आया राहुल का टोटका, देखें Video

IND vs SA: हिंदुस्तान और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच चल रही वनडे सीरीज अपने अंतिम चरण में हैं. तीन मैच की इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला विशाखापट्टनम में है. इस मैच में टीम इंडिया के साथ जो हुआ है वह किसी चमत्कार से कम नहीं है. टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने विशाखापट्टनम में टॉस जीतकर अपने नाम किया. राहुल ने हिंदुस्तान को 20 मैच के बाद टॉस में जीत हासिल हुई है. इस टॉस को जीतने के लिए कप्तान राहुल का टोटका भी काम में आया है. (KL Rahul Won the Toss in IND vs SA 3rd ODI).

IND vs SA: टॉस में कारगर हुआ राहुल का टोटका

टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल नें पिछले मैच में भी टॉस जीतने के लिए पहले कुछ मंत्र पढ़ा था. वैसे ही इस मैच में भी उनका एक अलग टोटका था. उन्होंने इस मैच में दाएं हाथ की जगह सिक्का बाएं हाथ से उछाला था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में राहुल का यह टोटका कारगर साबित हुआ और टीम इंडिया टॉस जीत गई.

IND vs SA: 20 मैच के बाद जीता टॉस 

हिंदुस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर अपने नाम किया. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगातार 20 वनडे मैच में टॉस के समय हार का सामना करना पड़ा. इस बीच टीम के लिए कई अलग-अलग कप्तानों ने कप्तानी की थी. इस मुकाबले से पहले टीम आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टॉस जीती थी. यानी 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल से लेकर हिंदुस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच तक कुल 20 वनडे मैचों में टीम इंडिया को टॉस के समय हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस बार कप्तान केएल राहुल के टोटके के कारण टीम ने टॉस को अपने नाम कर लिया.

IND vs SA: टॉस के साथ दर्शक हुए खुश

विशाखापट्टनम वनडे मैच में टीम इंडिया के टॉस जीतने पर मैदान में मौजूद फैंस को एक अलग खुशी मिली. लाइव मैच के दौरान मैदान पर काफी शोर सुनने को मिला. फैंस भी लगातार शोर मचाते रहे. इसी बीच कप्तान केएल राहुल टॉस प्रेजेंटेशन कर रहे मुरली कार्तिक के पास पहुंचे तो वह भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर सके.

हिंदुस्तान की प्लेइंग इलेवन:- केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:- टेम्बा बावुमा (कप्तान), रयान रिकेलटन, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

Ravi Shastri Podcast With Naya Vichar
नया विचार पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

ये भी पढ़ें-

IND vs SA 3rd ODI: 21 वीं बार में हिंदुस्तान ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला, प्लेइंग इलेवन में बदलाव

IND vs SA 3rd ODI: विशाखापट्टनम वनडे में कैसा है मौसम का हाल, क्या पिच से मिलेगी गेंदबाजों को मदद! जानें पूरी डिटेल

वाह क्या प्यार हैं! विराट कोहली अगर यह वीडियो देख लेंगे तो आखों में आ जाएंगे आंसू, देखें Video

The post IND vs SA: 20 मैच के बाद हिंदुस्तान को मिली जीत, टॉस में काम आया राहुल का टोटका, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top