Hot News

लीगल लिटरेसी क्लब मे चला विधिक जागरुकता अभियान

संवाददाता, पाकुड़. पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में रहसपुर पंचायत में विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया. ग्रामीणों को डालसा से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता, नालसा की योजना जैसे डॉन, संवाद, जागृति, आशा योजना की जानकारी दी गयी. इस दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मैनुल शेख, सायेम अली, मोकमाउल शेख उपस्थित रहे. डालसा सचिव ने बताया कि नालसा की योजनाओं का उद्देश्य लोगों को डॉन योजना के तहत नशा पीड़ितों को सहायता प्रदान करना, नशा उन्मूलन के लिए जन-जागरुकता फैलाना, कानूनी सहायता सहित पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराना है. नशा करने से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों से अवगत कराना है. जागृति योजना के तहत ग्रामीण व वंचित वर्ग तक निशुल्क विधिक सहायता पहुंचाना एवं संवाद के तहत समस्याओं को सुनकर, उन्हें सशक्त बनाने को लेकर जागरूक करना है. पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा बाल विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा के खिलाफ, सड़क दुर्घटना पीड़ितों के अधिकार को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान लीगल लिटरेसी क्लब जिदातो उच्च विद्यालय में बालिका को पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली ने जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post लीगल लिटरेसी क्लब मे चला विधिक जागरुकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top