Hot News

दरभंगा जंक्शन–आनंद विहार टर्मिनल–दरभंगा जंक्शन के बीच विशेष ट्रेन का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने तथा बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 05563/05564 दरभंगा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच दो फेरे की विशेष मेल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। 

ट्रेनों का विवरण:

1. 05563 दरभंगा जंक्शन – आनंद विहार टर्मिनल (विशेष मेल एक्सप्रेस)

प्रस्थान की तिथि: 08.12.2025 को 18.15 बजे तथा आनंदविहार आगमन:23.00 बजे।

कोच संरचना: सामान्य-3, स्लीपर:7, 2एसी – 2, 3एसी -6, प्रथम एसी – 1 सहित कुल 21 कोच

श्रेणी: मेल एक्सप्रेस (TOD)

2. 05564 आनंद विहार टर्मिनल – दरभंगा जंक्शन (विशेष मेल एक्सप्रेस)

प्रस्थान (आनंदविहार टर्मिनल): 10.12.2025 को 00.05 बजे।

दरभंगा आगमन 23.00।

श्रेणी: मेल एक्सप्रेस (TOD)

मुख्य ठहराव :

समस्तीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, छपरा जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, आनंद विहार।

• इस ट्रेन से शीतकालीन भीड़ में यात्रा का सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा

• दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से राहत मिलेगी, क्योंकि यह ट्रेन भीड़भाड़ वाले समय में अतिरिक्त सीटें प्रदान करेगी।

• समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों से प्रत्यक्ष कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी।

• लंबी दूरी की यात्रा में भीड़ नियंत्रण तथा बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि “यात्रियों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दरभंगा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलाई जा रही इस विशेष ट्रेन से त्योहारों और भीड़भाड़ के समय यात्रियों को अत्यधिक लाभ होगा। समस्तीपुर मंडल निरंतर यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं सेवा स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।”

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top