बिहार, पश्चिम चंपारण, चंद्रप्रकाश आर्य: जिले के बगहा शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों बगहा बाजार, नवकी बाजार, डीएम एकेडमी चौक, चित्रांगदा सिनेमा चौक और बांबे बाजार रोड में फुटपाथी एवं अन्य दुकानदारों द्वारा सर्विस रोड और प्रशासनी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था बराबर प्रभावित हो रही है. लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे बड़े वाहनों के आवागमन के दौरान पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. विशेषकर डीएम एकेडमी चौक से नवकी बाजार रोड तक सड़क इतनी संकीर्ण हो गई है कि प्रतिदिन जाम की स्थिति बनती रहती है. यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की पहल शुरू कर दी है.
बिहार : मुख्य बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण पर कड़ा एक्शन,नप ने भेजे नोटिस, 1 हफ्ते की मोहलत.#Bagaha #EncroachmentDrive #WestChamparan #BagahaNews #EncroachmentFree #MunicipalAction #BagahaMarket #Prabhatkhabar pic.twitter.com/jWndrYt7dJ
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) December 10, 2025
नहीं हटाया अवैध कब्जा तो चलेगा बुलडोजर: सरोज कुमार
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठ ने जानकारी दी कि बगहा बाजार, नवकी बाजार और अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले 150 से अधिक फुटपाथी एवं दुकानदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किया गया है . नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि दुकानदार एक सप्ताह के भीतर स्वयं सड़क और प्रशासनी भूमि से अतिक्रमण हटाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
दुकानदारों से जुर्माना भी वसूलेगी प्रशासन
इसके साथ ही, अतिक्रमण हटाने के दौरान चिन्हित दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला जाएगा. नगर परिषद प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बहाल रहे.
इसे भी पढ़ें: Bihar: प्रगति यात्रा के वादों को नहीं भूले नीतीश कुमार, 50 हजार करोड़ की लागत से संवरेगा बिहारबिहार के शहर में गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर, 150 से अधिक दुकानदारों को थमाया गया नोटिस
The post बिहार के इस शहर में गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर, 150 से अधिक दुकानदारों को थमाया गया नोटिस appeared first on Naya Vichar.
