Hot News

Tere Ishk Mein Box Office: 12वें दिन हिट या फ्लॉप? तेरे इश्क में ने ‘रांझणा’ के लाइफटाइम को पछाड़ा, बनी धनुष की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

Tere Ishk Mein Box Office: धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज के 12वें दिन भी टिकट खिड़की पर मजबूती से पकड़ बनाए रखी है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर में रिलीज हुई थी. दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक, सभी ने फिल्म की कहानी, म्यूजिक और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है.

अब फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं डे 12 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और फिल्म हिट हुई या फ्लॉप.

12वें दिन ‘तेरे इश्क में’ हिट या फ्लॉप?

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, तेरे इश्क में ने 12वें दिन शाम 5 बजे तक 2.75 करोड़ की कमाई कर ली थी. इसके साथ ही फिल्म का हिंदुस्तानीय नेट कलेक्शन 105.15 करोड़ पहुंच चुका है. नाइट शोज के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है.

फिलहाल 85 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब अपना खर्च निकालकर हिट हो चुकी है.

रांझणा को पछाड़कर बनी धनुष की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

फिल्म ने धनुष की सुपरहिट रांझणा (₹60.22 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही तेरे इश्क में अब धनुष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

धनुष टॉप हिंदी नेट कलेक्शन मूवीज

  1. Tere Ishk Mein – ₹105.15 Cr
  2. Raanjhanaa – ₹60.22 Cr
  3. Captain Miller – ₹3.14 Cr
  4. Kuberaa – ₹2.17 Cr
  5. Raayan – ₹1.74 Cr

‘तेरे इश्क में’ का कलेक्शन रिपोर्ट कार्ड

  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: 16 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: 17 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: 19 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: 8.75 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: 10.25 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: 6.85 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: 5.8 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 8: 3.75 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 9: 5.7 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 10: 6.9 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 11: 2.4 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 2.75 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 105.15 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Dhurandhar में ‘मेजर इकबाल’ बने अर्जुन रामपाल ने 26/11 आतंकी हमले का दर्दनाक सीन शूट करने पर किया रिएक्ट, कहा- सबसे मुश्किल

The post Tere Ishk Mein Box Office: 12वें दिन हिट या फ्लॉप? तेरे इश्क में ने ‘रांझणा’ के लाइफटाइम को पछाड़ा, बनी धनुष की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top