Hot News

क्या आप भी फोन चार्ज होने के बाद चार्जर प्लग में छोड़ देते हैं? महंगी पड़ेगी यह आदत

Charger Danger: मोबाइल फोन को चार्ज करने के बाद भी उसके चार्जर को सॉकेट में लगाये रखना और उसका स्विच ऑन छोड़ देना, अक्सर हमारी आदत बन जाती है. आम तौर पर हमें लगता है कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन हकीकत कुछ और है. यह छोटी-सी लापरवाही बिजली की बर्बादी से लेकर सुरक्षा खतरे तक कई समस्याओं को जन्म देती है.

बिजली की खपत और जेब पर असर

चार्जर चाहे फोन से जुड़ा हो या नहीं, दीवार में लगा रहने पर लगातार करंट खींचता रहता है. यह खपत भले ही मामूली लगे, लेकिन महीने भर में बिजली बिल पर असर डाल देती है. यानी बिना इस्तेमाल के भी आपकी जेब पर बोझ बढ़ता है.

गर्मी और आग का खतरा

चार्जर लंबे समय तक प्लग में रहने पर गर्म हो सकता है. कई बार यह ओवरहीटिंग आग लगने जैसी घटनाओं का कारण भी बन सकती है. खासकर पुराने या सस्ते चार्जर इस मामले में ज्यादा जोखिम भरे साबित होते हैं.

डिवाइस की उम्र पर असर

लगातार बिजली से जुड़ा रहने पर चार्जर की लाइफ भी घटती है. इसके इंटरनल कंपोनेंट्स पर दबाव पड़ता है और धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं. नतीजा यह कि चार्जर जल्दी जवाब दे देता है और आपको नया खरीदना पड़ताहै.

आदत बदलें, सुरक्षा बढ़ाएं

तकनीक का सही इस्तेमाल तभी है जब हम सावधानी बरतें.चार्जिंग खत्म होते ही स्विच ऑफर करके चार्जर को निकालना न सिर्फ बिजली बचाता है बल्कि घर और गैजेट्स को भी सुरक्षित रखता है.

जेब में दुश्मन लिये घूम रहे हैं आप? ऐप्स कर रहे जासूसी

बिना इंटरनेट भी चलेगा UPI, फोन में ऐसे सेट करें नया फीचर

The post क्या आप भी फोन चार्ज होने के बाद चार्जर प्लग में छोड़ देते हैं? महंगी पड़ेगी यह आदत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top