Hot News

आईबीपीएस एसओ मेन्स का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

IBPS SO Main Result 2025 OUT: IBPS Specialist Officer भर्ती परीक्षा में शामिल सभी कैंडिडेट्स के लिए बड़ी समाचार है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS SO Main Result 2025 जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने मेन्स परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से 1000 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, इसलिए मेन्स रिजल्ट सभी कैंडिडेट्स के लिए बेहद अहम है.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 28 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया था. इसके बाद प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की गई और उसका रिजल्ट 17 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ था. अब मेन्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इसके बाद इंटरव्यू राउंड होगा और अंत में फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा. अनुमान है कि फाइनल रिजल्ट जनवरी या फरवरी 2026 में घोषित किया जा सकता है.

IBPS SO Main Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ब्राउजर खोलें.
  • ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CRP Specialist Officers सेक्शन को खोजें.
  • यहां आपको IBPS SO Main Result 2025 का लिंक दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना Registration Number, Password या Date of Birth डालें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट भी रख लें.

IBPS SO Main Result 2025 Check Here

अब आगे क्या होगा

मेन्स रिजल्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे इंटरव्यू राउंड में बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल चयन होगा. इसलिए जिनका रिजल्ट क्लियर हुआ है, उन्हें अब इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.

IBPS SO भर्ती हर साल बैंकिंग सेक्टर में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का बड़ा मौका देती है. इसलिए जिनका मेन्स रिजल्ट क्लियर हुआ है, उनके लिए यह सफलता की दिशा में अगला महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, यहां करें चेक

The post आईबीपीएस एसओ मेन्स का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top