Hot News

थाईलैंड और कंबोडिया में युद्ध के बाद ट्रैवल करना सुरक्षित है या खतरनाक? जानिए, वरना हो सकता है पछतावा

Thailand Cambodia Border Dispute: दक्षिण-पूर्व एशिया का हाल इन दिनों कुछ ठीक नहीं है. थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जो झड़पें पिछले कुछ महीनों से रुक-रुक कर चल रही थीं, वह एक बार फिर बढ़ गईं. सोमवार को थाईलैंड ने सीमा के पास एयरस्ट्राइक की और इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा दिया. यह वही इलाका है जहां अक्टूबर में डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर सीजफायर हुआ था. अब वही सीजफायर टूटता दिख रहा है.

हाल ही में दोनों देशों के बीच जोरदार लड़ाई हुई थी, जिसमें रॉकेट और भारी तोपों का इस्तेमाल हुआ था. 48 लोगों की मौत हुई थी और करीब तीन लाख लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो गए थे. ऊपर से पिछले हफ्ते आई बाढ़ ने थाईलैंड की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. पर्यटन के लिहाज से दोनों देश दुनिया भर में मशहूर हैं. कंबोडिया का अंगकोर वाट और राजधानी फ्नोम पेन्ह, वहीं थाईलैंड का बैंकॉक, चियांग माई, फुकेट और कोह समुई हर साल करोड़ों लोगों को अपनी ओर खींचते हैं. हालांकि ये जगहें सीमा से दूर हैं, लेकिन बॉर्डर बंद होने का असर यात्रियों पर पड़ सकता है.

Thailand Cambodia Border Dispute in Hindi: कहां हुई झड़पें?

रॉयल थाई एयर फोर्स (RTAF) का कहना है कि एयरस्ट्राइक का निशाना हथियार डिपो, कमांड सेंटर और सप्लाई रूट थे, जिन्हें थाई सीमा के लिए सीधा खतरा माना गया. फिलहाल थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सभी लैंड बॉर्डर क्रॉसिंग बंद कर दिए गए हैं. न कोई अंदर आ सकता है, न कोई बाहर जा सकता है. जुलाई 2025 में दोनों देशों में लड़ाई हुई थी और रॉकेट और आर्टिलरी का इस्तेमाल हुआ था. 23 सितंबर को भी गोलीबारी हुई है. थाईलैंड-कंबोडिया की सीमा और सभी क्रॉसिंग अभी भी बंद हैं.

सीमा के पास मौजूद कुछ मंदिर प्रीह विहीर, ता क्रबे और टैमोन थॉम पर्यटकों के लिए बंद हैं. इन इलाकों में जरूरत के बिना यात्रा न करने की सलाह दी गई है. इसका मतलब है कि तनाव बना हुआ है, लेकिन अभी तक दोनों देशों की तरफ से थाईलैंड या कंबोडिया जाने को लेकर कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. (Thailand Cambodia Travel Safety Update in Hindi)

क्या छुट्टियां रद्द की जा सकती हैं?

अब अधिकांश यात्रियों का सवाल है कि क्या छुट्टी रद्द करने पर पैसे वापस मिलेंगे? चूंकि थाईलैंड और कंबोडिया की यात्रा को असुरक्षित घोषित नहीं किया है, इसलिए एयरलाइन या ट्रैवल कंपनी पर रिफंड देने की कोई जबरदस्ती नहीं है. ट्रिप रद्द करने की शर्तें आपकी टूर कंपनी या एयरलाइन पर निर्भर करेंगी. ट्रैवल इंश्योरेंस भी तब तक पैसा नहीं देता जब तक प्रशासन ‘बहुत जरूरी स्थिति’ वाली चेतावनी न दे दे. इसलिए सबसे अच्छा तरीका है कि अपने ट्रैवल एजेंट और इंश्योरेंस कंपनी से सीधे बात करें.

ये भी पढ़ें:

थाईलैंड के वैज्ञानिकों ने खोजी दुनिया की सबसे दुर्लभ चीज, जो पाई जाती है सिर्फ 3 लोगों में, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

गुब्बारे से सहम गया पूरा देश, प्रशासन ने घोषित की ‘इमरजेंसी सिचुएशन’, इस यूरोपीय देश में क्यों है डर का माहौल?

The post थाईलैंड और कंबोडिया में युद्ध के बाद ट्रैवल करना सुरक्षित है या खतरनाक? जानिए, वरना हो सकता है पछतावा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top