Hot News

BLO Attacked in Bengal: पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों ने बीएलओ के घर पर पत्थर फेंके

Table of Contents

BLO Attacked in Bengal: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 से पहले उत्तर 24 परगना जिले में उपद्रवियों ने एक बूथस्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के घर पर पत्थर फेंके. इसकी वजह से मकान का एक दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़कियों के शीशे टूट गये. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को जब यह घटना हुई, तब बीएलओ मानब चंद्र घर पर अकेले थे. उन्होंने मंगलवार को इस मामले में खड़दह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी. मानब चंद्र उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह में बूथ संख्या 43 के बीएलओ हैं.

BLO Attacked in Bengal: हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच करने के लिए बुधवार को पुलिस की एक टीम मानब चंद्र के आवास पर पहुंची. इस मामले में जांच जारी है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन अधिकारी बीएलओ के घर पर हमले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं.

मानब बोले- प्रशासनी नियमों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से कर रहे पालन

बीएलओ मानब चंद्र ने बताया कि उन्हें हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. चंद्र ने दावा किया कि वह बूथ नंबर 43 के लिए प्रशासनी नियमों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 4 नवंबर को जनगणना प्रपत्रों के वितरण के साथ शुरू हुआ, जो 11 दिसंबर तक राज्य में जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें

SIR Protest: बंगाल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बीएलओ को लेकर प्रदर्शन करने सीईओ कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी

चाहे वे मेरा गला काट दें…, मुर्शिदाबाद में एनआरसी और डिटेंशन सेंटर पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

SIR Form: अभी तक नहीं भरा फॉर्म तो घबराएं नहीं, ईसीआई ने 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है एनुमरेशन फॉर्म भरने की तारीख

SIR का खौफ! बंगाल से भाग रहे बांग्लादेशी नागरिक, हर दिन 150-200 लोगों को वापस भेज रहा बीएसएफ

The post BLO Attacked in Bengal: पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों ने बीएलओ के घर पर पत्थर फेंके appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top