Hot News

Raj Kapoor Birth Anniversary: जब राज कपूर को नौकर से पैसे लेने पड़े थे उधार, इस फिल्म ने बना दिया था ‘कंगाल’

Raj Kapoor Birth Anniversary: आज अगर हम बॉलीवुड के इतिहास की बात करें, तो राज कपूर का नाम सबसे ऊपर गिना जाता है. उन्हें सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी जाना जाता है. आज उनका 101वां बर्थडे है. राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था, जो उस समय हिंदुस्तान का हिस्सा था और आज पाकिस्तान में है. कपूर खानदान ने हिंदी सिनेमा को कई बड़े सितारे दिए, लेकिन शोहरत और असर के मामले में राज कपूर का मुकाम सबसे ऊंचा माना जाता है.

राज कपूर को पैसों की तंगी से गुजरना पड़ा

राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर पहले से ही फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना नाम थे. ऐसे में राज कपूर का रुझान भी बचपन से ही फिल्मों की तरफ हो गया. उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी और देखते-ही-देखते एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर भी बन गए. लेकिन उनकी ये यात्रा आसान नहीं रही. शुरुआती दिनों में उन्हें पैसों की भारी तंगी से गुजरना पड़ा.

नौकर से उधार लिए पैसे

महज 24 साल की उम्र में राज कपूर ने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘आरके फिल्म्स’ शुरू किया और बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘आग’ बनाई, जो 1948 में रिलीज हुई थी. उस वक्त हालात इतने खराब थे कि फिल्म बनाने के लिए उन्हें अपनी कार तक गिरवी रखनी पड़ी. शूटिंग के दौरान यूनिट के लिए चाय-नाश्ते तक के पैसे नहीं होते थे. मजबूरी में उन्हें अपने ही नौकर से पैसे उधार लेने पड़े. उस दौर में राज कपूर ने सपनों को जिंदा रखने के लिए हर मुश्किल का सामना किया.

‘मेरा नाम जोकर’ ने दिया भारी नुकसान

बाद में राज कपूर ने कई यादगार फिल्में दीं और सिनेमा को नई दिशा दी. लेकिन उनके करियर में एक ऐसा दौर भी आया जब सुपरहिट फिल्मों का ये जादूगर लगभग कंगाल हो गया. साल 1970 में आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ पर उन्होंने दिल खोलकर पैसा लगाया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इस एक फिल्म ने उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ कर रख दिया.

बॉबी फिल्म से कमबैक

हालांकि राज कपूर ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपने बेटे ऋषि कपूर को लेकर साल 1973 में ‘बॉबी’ बनाई. ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई और एक बार फिर राज कपूर की किस्मत चमक उठी. ‘बॉबी’ ने न सिर्फ उन्हें आर्थिक संकट से बाहर निकाला, बल्कि बॉलीवुड को एक नई सुपरस्टार जोड़ी भी दी.

ALSO READ: Dipika Kakar नहीं… ये है शोएब की पहली पत्नी, कपल ने शो में खुद किया बड़ा खुलासा

The post Raj Kapoor Birth Anniversary: जब राज कपूर को नौकर से पैसे लेने पड़े थे उधार, इस फिल्म ने बना दिया था ‘कंगाल’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top