Hot News

Vegetable Tikki Recipe: कम मेहनत में बनाएं ये लजीज स्नैक्स, जानिए आसानी से तैयार करने का तरीका

Vegetable Tikki Recipe: आप भी अगर स्नैक्स की ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो कम तेल में और झटपट बन भी जाए तो ये आर्टिकल आपके काम की है. घर पर आप स्वादिष्ट वेजिटेबल टिक्की को बना सकते हैं. इस डिश को बनाना बहुत आसान है. अगर आपने घर पर छोटी सी पार्टी रखी है या बच्चों के लिए शाम में कुछ स्नैक्स तैयार करने की सोच रहे हैं तो वेजिटेबल टिक्की को जरूर बनाएं. 

वेजिटेबल टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आलू- 2 उबले हुए
  • गाजर- 1
  • पत्तागोभी- आधा कप बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च- आधा कप बारीक कटा हुआ
  • मटर- आधा कप उबला हुआ
  • कॉर्न- 3 बड़े चम्मच उबला हुआ
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • बेसन- 2 बड़े चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

वेजिटेबल टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • वेजिटेबल टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को उबालकर मैश कर लें. अब आप कॉर्न और मटर को भी उबाल लें और दरदरा पीस लें. एक बर्तन में आलू, कॉर्न और मटर को डाल दें. 
  • अब आप कद्दूकस किया हुआ गाजर और अदरक डाल दें. इसमें आप प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और पत्तागोभी को बारीक काटकर डाल दें. इसके बाद आप धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हल्दी और गरम मसाला डाल दें. 
  • बेसन डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अब मिश्रण से छोटा हिस्सा लें और गोल करके चिपटा कर लें. इसी तरीके से आप बाकी के मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर टिक्की का शेप तैयार कर लें.
  • तवा को गर्म करें और इसमें एक चम्मच तेल डाल दें. इसके ऊपर आप टिक्की को डालें और पका लें. टिक्की जब अच्छे से पक जाए तब आप इसे तवे से हटा लें. वेजिटेबल टिक्की को आप चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं. इस तरीके से आप वेजिटेबल टिक्की बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

The post Vegetable Tikki Recipe: कम मेहनत में बनाएं ये लजीज स्नैक्स, जानिए आसानी से तैयार करने का तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top