Hot News

Bettiah: बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे बूढ़ें माता-पिता, ससुरालवालों पर लगाया गंभीर आरोप 

Bettiah, चंद्र प्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव निवासी राजेश कुमार कुशवाहा अपने बेटे अर्जुन कुमार के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए दर-दर भटक रहे हैं. पीड़ित पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या ससुराल पक्ष ने कर दी, लेकिन पुलिस की उदासीनता के कारण आज तक सच्चाई सामने नहीं आ सकी है.

2023 में हुई थी बेटे की शादी 

राजेश कुमार ने बताया कि अप्रैल 2023 में उन्होंने अपने पुत्र अर्जुन की शादी मानपुर थाना क्षेत्र के भतुहवा गांव निवासी रामेश्वर महतो की पुत्री रबीता कुमारी से की थी. शादी के कुछ महीनों बाद ही बहू मायके में रहने लगी. अप्रैल 2025 में अर्जुन ससुराल गया, जहां पत्नी के कथित अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ और उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद वह घर लौट आया .

13 मई को घर से निकला लेकिन अब तक नहीं लौटा

13 मई 2025 को अर्जुन अपने बहनोई की बाइक लेकर बेतिया गया, लेकिन वापस नहीं लौटा. बाद में न्यू बस स्टैंड के पास उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली. सीसीटीवी फुटेज में अर्जुन को फोन पर बात करते हुए जाते देखा गया, पर वह फिर नहीं लौटा. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

मृतक के साले ने दी थी जान से मारने की धमकी

पीड़ित पिता का कहना है कि ससुराल पक्ष ने पहले उसे किसी लड़की के साथ भागने की झूठी कहानी गढ़ी. बाद में ग्रामीणों से जानकारी मिली कि रबीता के भाई ने झगड़े में अर्जुन को मरवाने की बात कही थी. अगस्त 2025 में नगर थाना बेतिया में कांड संख्या 404/25 दर्ज हुई, लेकिन अब तक न तो मोबाइल का सीडीआर निकाला गया और न ही ठोस कार्रवाई हुई. हताश पिता ने न्यायालय और पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई है.  

इसे भी पढ़ें: वोट चोरी रैली पर बीजेपी का पलटवार, रामकृपाल बोले- कांग्रेस और राजद ने बिहार को बर्बाद किया

The post Bettiah: बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे बूढ़ें माता-पिता, ससुरालवालों पर लगाया गंभीर आरोप  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top