Hot News

स्टेट बैंक में स्पेशल कैडर ऑफिसर की वैकेंसी, यहां करें आवेदन

SBI SCO Recruitment 2025: अगर आप बैंक में अच्छी सैलरी वाली प्रशासनी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो SBI SCO Recruitment 2025 आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशल कैडर ऑफिसर यानी SCO के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 996 पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि ये भर्तियां वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े अहम पदों के लिए की जा रही हैं.

SBI की इस भर्ती में तीन अलग अलग पद शामिल हैं. VP Wealth (SRM) के 506 पद, AVP Wealth (RM) के 206 पद और Customer Relationship Executive के 284 पद रखे गए हैं. इस तरह कुल 996 वैकेंसी उपलब्ध हैं. उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक से ज्यादा पदों पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

SBI SCO Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • Careers सेक्शन में जाकर SCO Recruitment 2025 से जुड़ा लिंक खोलें.
  • नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता चेक करें.
  • Apply Online पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

SBI SCO Recruitment 2025 Notification PDF

कैसे होगा सेलेक्शन?

SBI SCO भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह प्रोफेशनल रखी गई है. पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी. इसके बाद पर्सनल, टेलीफोनिक या वीडियो इंटरव्यू लिया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर CTC पर भी चर्चा की जाएगी. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी और कॉन्ट्रैक्ट की अवधि जॉइनिंग डेट से 5 साल की होगी. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग पूरे हिंदुस्तान में कहीं भी हो सकती है.

वैकेंसी डिटेल्स

SBI की इस भर्ती में तीन अलग अलग पद शामिल हैं. VP Wealth (SRM) के 506 पद, AVP Wealth (RM) के 206 पद और Customer Relationship Executive के 284 पद रखे गए हैं. इस तरह कुल 996 वैकेंसी उपलब्ध हैं. उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक से ज्यादा पदों पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 34800

The post स्टेट बैंक में स्पेशल कैडर ऑफिसर की वैकेंसी, यहां करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top