Hot News

सिविल स्कोर बढाने को बदमाश जितेंद्र ने लिया था पासबुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड

मोतिहारी . मधुबन दुलमा गांव के रहने वाले भरत प्रसाद से साइबर बदमाशों ने सिविल स्कोर बढाने के नाम पर उससे बैंक का पासबुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड लिया. उससे बदमाशों ने कहा कि जब तक सिविल स्कोर नहीं बढेगा, आपको बिजनेश लोन नहीं मिलेगा. बिजनेश लोन की लालच में आकर भरत ने अपना पासबुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड बदमाश जितेंद्र को सौंप दियाृ. जितेंद्र उसके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड का पैसा ट्रांजेक्शन में करने लगा.उसके अकाउंट पर जब कम्पलेन हुआ तो पुलिस भरत के दरवाजे पर पहुंच कर पूछताछ की. उसने बताया कि वह अपना पासबुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड जितेंद्र को दिया है. उसने सारी बाते पुलिस को बतायी. भरत को लेकर पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां से जितेंद्र पकड़ा गया. उससे पूछताछ की गयी तो साइबर गिरोह का परत दर परत खुलासा होते चला गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पटना से ओमप्रकाश को पकड़ा गया. जो मूल रूप से सीतामढी का रहने वाला है. ओमप्रकाश की निशानदेही पर अमल प्रकाश की गिरफ्तारी सीतामढ़ी से हुई. साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि इस गिरोह के अन्य बदमाशों को भी चिन्हिंत किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सिविल स्कोर बढाने को बदमाश जितेंद्र ने लिया था पासबुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top