Hot News

बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी, अगले 24 घंटे रहें सावधान

Bihar Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी 22 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान बिहार के कई जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल सकती है.

बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 26 जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पटना, गया, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सिवान, छपरा, गोपालगंज तथा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है. इससे विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है.

image 256
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार

बिहार के कुछ जिले जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

image 257
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अपडेट

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

पटना के तापमान पर क्या अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. 21 से 25 दिसंबर 2025 के बीच सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है. दिन में आसमान साफ रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: स्त्रीओं को एक साथ नहीं मिलेंगे दो लाख, आवेदन की अंतिम तिथि होगी फिक्स, प्रशासन ने दिया बड़ा अपडेट

The post बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी, अगले 24 घंटे रहें सावधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top