Hot News

siwan news. ट्रक की चपेट में आने से बिहार पुलिस के सिपाही की मौत

रघुनाथपुर. थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार स्थित सिसवन–रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर शनिवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बिहार पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई. मृतक दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर निवासी हृदया साह के पुत्र लालू साह हैं. वे पटना में तैनात थे. बताया जाता है कि लालू साह अपनी बाइक से मुरारपट्टी से घर लौट रहे थे. सिसवन की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की सूचना मृत जवान के परिजनों को दी तथा शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंचे. उनकी चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post siwan news. ट्रक की चपेट में आने से बिहार पुलिस के सिपाही की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top