Hot News

Dhanbad News: टाटा-जयनगर ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट

Dhanbad News: टाटा-जयनगर ट्रेन के एक कोच में शुक्रवार की रात अपराधियों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की. जानकारी के अनुसार टाटा-जयनगर ट्रेन के प्रधानखंता पहुंचते ही ट्रेन में पहले से सवार एक अपराधी ने चेन पुलिंग कर दी. इसके बाद अन्य अपराधी ट्रेन की कोच में सवार हो गये और यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी. अपराधियों ने ट्रेन के कोच में सवार यात्रियों से नगदी, जेवर समेत अन्य सामान लूट लिया. ट्रेन के बराकर पहुंचते ही अपराधी उतर कर फरार हो गये. इसके बाद यात्रियों ने रेलवे के एक्स पर पोस्ट कर व रेलवे हेल्प लाइन नंबर 193 पर शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलते ही रेलवे पुलिस, जीआरपी हरकत में आयी. जांच के दौरान पुलिस ने बलियापुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

यात्रियों से लूटा गया कैश व कई मोबाइल किया बरामद

यात्रियों से हुई लूटपाट की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ प्रभारी पंकज कुमार दास के नेतृत्व में जीआरपी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस को प्रधानखंता के पास से यात्रियों से लूटा गया एक खाली बैग मिला. जांच के क्रम में पुलिस बलियापुर के प्रधानखंता स्थित झिगलीपाड़ा गांव तक पहुंची. कई घंटों की जांच के बाद पुलिस ने लूटकांड से जुड़े तीन संदिग्धों को झिगलीपाड़ा से हिरासत में लिया है.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरपीएफ, जीआरपी व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने हिरासत में लिये गये तीनों संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की. जानकारी के अनुसार संदिग्धों की निशानदेही पर पुलिस ने यात्रियों से लूटा गया कैश, कई मोबाइल, पर्स समेत अन्य सामान बरामद किया है. जीआरपी समेत जिला पुलिस लूटकांड में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है. सूत्रों के अनुसार रविवार को पुलिस लूटकांड मामले का खुलासा कर सकती है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: टाटा-जयनगर ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top