Hot News

नौकरी हो तो ऐसी! सिर्फ 5 साल काम और 1.5 करोड़ का घर, सोशल मीडिया पर मचा है तहलका

Free House for Employees: आज के दौर में कंपनियां टैलेंट को बनाए रखने के लिए मोटी सैलरी, बोनस, ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) और वर्क-फ्रॉम-होम जैसे विकल्प देती हैं. लेकिन, क्या आप यकीन कर सकते हैं कि कोई कंपनी अपने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए लाखों रुपये का घर दे, वह भी केवल पांच साल नौकरी करने पर ही उसे कंपनी की ओर से यह तोहफा दिया जाए? आपको बता दें कि चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों को जोड़कर रखने के लिए जो कदम उठाया है, उससे पूरी दुनिया में और खासकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है. यह कंपनी अपने कर्मचारियों को करोड़ों रुपये की कीमत वाले फ्लैट गिफ्ट कर रही है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस ऑफर की जमकर चर्चा हो रही है और लोग कह रहे हैं कि नौकरी हो तो ऐसी हो.

कौन-सी है यह कंपनी और क्या है ऑफर

अंग्रेजी की वेबसाइट मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन की ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी झेजियांग गुओशेंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अनोखी रिटेंशन स्कीम शुरू की है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को कुल 18 फ्लैट देगी. इन फ्लैट्स की कीमत हिंदुस्तानीय रुपये में करीब 1.3 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है.

तीन साल में पूरी होगी योजना

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पूरी योजना तीन साल में लागू की जाएगी. 2025 में 5 फ्लैट कर्मचारियों को दिए जा चुके हैं और 2026 में 8 फ्लैट दिए जाएंगे. इसके बाद बाकी फ्लैट सौंपे जाएं. कंपनी के जनरल मैनेजर वांग जियायुआन के अनुसार, इस योजना का मकसद अनुभवी और कुशल कर्मचारियों को लंबे समय तक कंपनी से जोड़े रखना है.

कंपनी का साइज और कारोबार

झेजियांग गुओशेंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में इस समय 450 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं. साल 2024 में कंपनी का कुल प्रोडक्शन वैल्यू करीब 70 मिलियन डॉलर रहा है. कंपनी का कहना है कि उसके यहां काम करने वाले कई कर्मचारी दूसरे शहरों से आकर नौकरी करते हैं, जिनके लिए स्थायी घर सबसे बड़ी जरूरत होती है.

फैक्ट्री के पास ही खरीदे गए फ्लैट

कंपनी ने कर्मचारियों के लिए जो फ्लैट खरीदे हैं, वे सभी फैक्ट्री से 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं. फ्लैट का साइज 100 से 150 वर्ग मीटर (करीब 1,076 से 1,615 वर्ग फुट) है. जिस इलाके में कंपनी की ओर से कर्मचारियों को फ्लैट खरीदकर दिए गए हैं, घरों की कीमत 7,000 से 8,500 युआन यानी करीब 89,000 से 1 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर है. इसका मतलब यह है कि ये फ्लैट लोकेशन और साइज के हिसाब से प्रीमियम हैं.

पति-पत्नी को मिला खास तोहफा

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्कीम के तहत एक खास मामला भी सामने आया है. कंपनी में काम करने वाले पति-पत्नी को मिलकर 144 वर्ग मीटर यानी करीब 1,550 वर्ग फुट का एक फ्लैट दिया गया है. यह फ्लैट कंपनी की तरफ से पूरी तरह तैयार करके सौंपा जाएगा, जिससे कर्मचारियों को अलग से किसी तरह की भागदौड़ न करनी पड़े.

5 साल की शर्त, फिर फ्लैट पूरी तरह आपका

कंपनी के इस योजना के नियम भी साफ हैं. कर्मचारी को फ्लैट में तभी रहने की अनुमति मिलेगी, जब कंपनी उसका रेनोवेशन पूरा कर देगी. अगर कर्मचारी 5 साल तक कंपनी में काम करता है, तो फ्लैट पूरी तरह उसके नाम कर दिया जाएगा. कर्मचारी को सिर्फ रेनोवेशन का खर्च देना होगा. उसे फ्लैट की कीमत का भुगतान नहीं करना पड़ेगा. यानी 5 साल की वफादारी के बदले करोड़ों का घर मिलेगा.

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह योजना सभी के लिए नहीं है. इसका फायदा उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिनके पास खास तकनीकी या मैनेजमेंट स्किल्स हैं. इनकी जगह नए ग्रेजुएट तुरंत नहीं ले सकते. कंपनी का मानना है कि ऐसे कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य देना ही लंबी सफलता की कुंजी है.

इसे भी पढ़ें: Aadhaar Rules Change: 31 दिसंबर की आधी रात के बाद बदल जाएगा आपका आधार, नियमों में होगा बड़ा बदलाव

सोशल मीडिया पर क्यों मचा तहलका

इस समाचार के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग इसे “ड्रीम जॉब” कहने लगे हैं. कोई इसे कर्मचारियों के लिए मिसाल बता रहा है, तो कोई सवाल कर रहा है कि क्या बाकी कंपनियां भी ऐसा सोच पाएंगी. एक बात साफ है कि जब कंपनी कर्मचारी को सिर्फ संसाधन नहीं, बल्कि इंसान मानती है, तो वफादारी और परफॉर्मेंस अपने आप बढ़ जाती है.

इसे भी पढ़ें: 40 साल की उम्र में होना है रिटायर, तो मंथली कितना करना होगा निवेश? जानें एसआईपी फायर का पूरा कैलकुलेशन

The post नौकरी हो तो ऐसी! सिर्फ 5 साल काम और 1.5 करोड़ का घर, सोशल मीडिया पर मचा है तहलका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top