Patna Weather Alert: भीषण लहर और गिरते पारे के बीच पटना प्रशासन ने गरीबों और राहगीरों के लिए सुरक्षा कवच तैयार किया है. अगर आप या कोई जरूरतमंद ठंड में असुरक्षित है, तो प्रशासन की ये सुविधाएं आपके लिए मददगार साबित होंगी. जैसे-जैसे पटना में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे सड़क पर रात गुजारने वालों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं. लेकिन इस बार जिला प्रशासन पहले से ज्यादा मुस्तैद नजर आ रहा है.
अलाव और रैन बसेरे बने सहारा
जिला प्रशासन की ओर से अंचलों और नगर क्षेत्रों में कुल 230 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं. चौक-चौराहों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. इसके साथ ही 26 स्थानों पर रैन बसेरों और आश्रय घरों का संचालन किया जा रहा है, जहां अब तक 8,422 से अधिक लोग रात गुजार चुके हैं.
जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन शाखा, पटना के तत्वावधान में अंचलों एवं नगर क्षेत्रों में 230 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है तथा 26 स्थानों पर रैन बसेरों/आश्रय घरों का संचालन किया जा रहा है जिसमें अभी तक लगभग 8,422 व्यक्तियों द्वारा… pic.twitter.com/tEUxZcjtp8
— District Administration Patna (@dm_patna) December 22, 2025
कंबल वितरण और सतत निगरानी
ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया जा रहा है. प्रशासन ने साफ निर्देश दिया है कि राहत व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित न रहे. अनुमंडल पदाधिकारियों सहित वरीय अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण और अनुश्रवण करने को कहा गया है, ताकि किसी स्तर पर लापरवाही न हो.
@BiharDMD @UDHDBIHAR pic.twitter.com/aFHIlxZixO
— District Administration Patna (@dm_patna) December 22, 2025
एडवायजरी का पालन करने की अपील
जिला प्रशासन ने आम जनता से शीतलहर और पाला को लेकर प्रशासन द्वारा जारी एडवायजरी का पालन करने की अपील की है. किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, पटना के दूरभाष संख्या 0612-2210118 या ई-मेल dismgmtpatna@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के टॉल-फ्री नंबर 1070 और स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 को भी सक्रिय रखा गया है.
Also Read: Bihar Ka Mausam: बर्फीली पछुआ से ठिठुरा बिहार, राजगीर में 6.6 डिग्री, पटना-गया समेत 26 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
The post Patna Weather Alert: हड्डियां गलाने वाली ठंड का कहर, 230 जगहों पर अलाव, रैन बसेरों में 8 हजार से ज्यादा लोगों को मिला सहारा appeared first on Naya Vichar.

