Dahi Chana Recipe: दही चना की सबसे खास बात है यह सिर्फ स्वाद में ही जबरदस्त नहीं होता बल्कि सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इस डिश की एक खास बात है आप इसे किसी भी मौसम में बना लें यह सभी को पसंद आती ही है. जब आप प्रोटीन से लोडेड चने और डाइजेशन को बेहतर करने वाली दही को मिक्स करके इस रेसिपी को तैयार करते हैं तो यह सिर्फ आपके पेट को आराम नहीं पहुंचाता बल्कि आपके शरीर को लंबे समय तक एनर्जी भी देता है. आप इस डिश को उस समय भी तैयार कर सकते हैं जब आपको भूख तेज लगी हुई हो और उस समय भी जब आपको कुछ हल्का खाने का मन हो. इसका खट्टा और थोड़ा चटपटा स्वाद उन बच्चों को काफी पसंद आता है जिन्हें शाम के समय स्ट्रीट फूड खाने की क्रेविंग्स होती है. तो चलिए जानते हैं दही चना बनाने की आसान रेसिपी.
दही चना बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- उबले हुए काबुली चने – 1 कप
- फ्रेश गाढ़ा दही – 1 कप
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
- प्याज – 1 छोटा बारीक कटा हुआ या फिर ऑप्शनल
- टमाटर – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
- अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
- काला नमक – स्वादानुसार
- साधारण नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – सजाने के लिए
- नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच या ऑप्शनल
यह भी पढ़ें: Cheese Burst Paratha: बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी पराठा बच्चों को बना लेगा अपना फैन, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी
दही चना बनाने की रेसिपी
- दही चना बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए काबुली चनों को एक बड़े बर्तन में डालें. अगर आपने चनों को पहले से भिगोकर उबाला है, तो यह सुनिश्चित कर लें कि वे अच्छे से सॉफ्ट हों लेकिन टूटे नहीं. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालें और इन सभी चीजों को हल्के हाथ से मिला लें.
- अब एक अलग कटोरे में दही को अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. इसके बाद फेंटा हुआ दही चनों के मिश्रण में डालें. अब इसमें काला नमक, साधारण नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर आपको हल्का खट्टा स्वाद पसंद है, तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं.
- इसके बाद तैयार दही चना को ऊपर से बारीक कटे हरे धनिए से सजाएं. इसे आप तुरंत परोस सकते हैं या फिर 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा भी कर सकते हैं. ठंडा दही चना खासतौर पर गर्मियों में बेहद स्वादिष्ट लगता है.
- अगर आप इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इसमें अनार के दाने या खीरे के छोटे टुकड़े भी मिला सकते हैं. व्रत में खाने के लिए प्याज और टमाटर को हटाकर केवल दही, चना और व्रत वाले मसालों का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: Matar Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राय करें सॉफ्ट-स्पॉन्जी मटर सूजी अप्पे, स्वाद ऐसा कि हर कोई बार-बार मांगने को हो जाए मजबूर
The post Dahi Chana Recipe: बच्चों के बाहर खाने की जिद को शांत कर देगी ये डिश, मिनटों में बनने वाली रेसिपी हर मां की टेंशन करेगी दूर appeared first on Naya Vichar.

