Hot News

अपह्त लड़की बरामद, पुलिस को बताया-स्वेच्छा कर ली शादी

पुपरी. पुलिस ने अपह्त नाबालिग लड़की को जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया. इस संबंध में अपह्ता की मां ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले के अनुसंधानकर्ता पुअनि विजेंद्र नारायण ने उक्त लड़की की बरामदगी की है. पुलिस को पूछताछ में लड़की ने बताया है कि उसने स्वेच्छा से शादी कर ली है. पुलिस ने बरामद लड़की को न्यायालय में प्रस्तुत किया. दर्ज प्राथमिकी में नारायणपुर निवासी आलिया देवी, भोरिल सदा, इंदु सदा व सुरेश सदा को नामजद आरोपी बनाया गया है. अलग-अलग मामलों के दो अपह्ता बरामद, आरोपित गिरफ्तार बोखड़ा. थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग अपहरण के मामले में अपहृता को बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. बताते चले कि बोखड़ा थाना कांड संख्या 143/25 की अपहृता को थाने की पुलिस ने चंडीगढ़ के एक गांव से बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपित खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी निवासी सुनील कुमार, मां दुलिया देवी व पिता अशोक राम को भी गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, थाना कांड संख्या 204/25 की अपहृता को बरामद कर लिया है. आरोपित छोटी सौरिया निवासी कृष्णनंदन कुमार, मां बेबी देवी व पिता सुरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बरामदगी व गिरफ्तारी की पुष्टि थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अपह्त लड़की बरामद, पुलिस को बताया-स्वेच्छा कर ली शादी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top