Hot News

Stranger Things Season 5 Vol 2 Out: नेटफ्लिक्स पर रीलीज हुए तीन नए एपिसोड, बदल दिया पूरा गेम

Stranger Things Season 5 Vol 2 Out: करीब एक महीने से जिस पल का इंतजार किया जा रहा था, वो आखिरकार आ ही गया है. Stranger Things के फाइनल सीजन यानी सीजन 5 के वॉल्यूम 2 के तीन नए एपिसोड अब रिलीज हो चुके हैं. हिंदुस्तान में ये एपिसोड आज यानी 26 दिसंबर की सुबह 6:30 बजे से नेटफ्लिक्स पर देखे जा सकते हैं. अब कहानी किस मोड़ पर पहुंची है, आगे क्या होने वाला है और फैंस किस तरह की थ्योरीज बना रहे हैं, इन सभी अपडेट्स पर नजर बनाए रखना जरूरी है. खास बात ये है कि Stranger Things का बिल्कुल आखिरी एपिसोड अमेरिका में न्यू ईयर ईव पर आएगा, जबकि हिंदुस्तान में इसे 1 जनवरी 2026 को स्ट्रीम किया जाएगा.

इंग्लिश-हिंदी के साथ कई अन्य भाषाओं में उपलब्ध

लैंग्वेज की बात करें तो नेटफ्लिक्स ने हिंदुस्तानीय दर्शकों का पूरा ध्यान रखा है. Stranger Things सीजन 5 वॉल्यूम 2 हिंदुस्तान में इंग्लिश ओरिजिनल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी उपलब्ध है. इतना ही नहीं, हर भाषा में सबटाइटल्स का ऑप्शन भी दिया गया है, ताकि कोई भी फैन इस फाइनल चैप्टर को मिस न करे.

Stranger Things सीरीज के बारे में जानिए…

नेटफ्लिक्स की सबसे पहचान वाली सीरीज में Stranger Things का नाम सबसे ऊपर आता है. ये शो हमें सीधे 1980s के दौर में ले जाता है, जहां हॉकिन्स नाम के छोटे से शहर में कुछ ऐसा होता है जो पूरी कहानी की दिशा बदल देता है. विल बायर्स का अचानक गायब होना एक बड़ा रहस्य बनता है और यहीं से डर, रोमांच और साइंस-फिक्शन की असली शुरुआत होती है. कहानी में इलेवन नाम की एक खास लड़की की एंट्री होती है, जिसके पास अजीब लेकिन ताकतवर पावर्स हैं. इलेवन और उसके दोस्त एक ऐसे खतरनाक पैरलल वर्ल्ड से भिड़ते हैं, जिसे अपसाइड डाउन कहा जाता है. इस दुनिया से डेमोगॉर्गन और माइंड फ्लेयर जैसे डरावने मॉन्स्टर्स निकलते हैं, जो हॉकिन्स को तबाही की तरफ ले जाते हैं. लेकिन इस सीरीज़ को खास बनाता है सिर्फ हॉरर नहीं, बल्कि दोस्तों के बीच की मजबूत दोस्ती, इमोशनल पल और साथ मिलकर लड़ने की भावना.

यहां देख सकते हैं ट्रेलर

यह भी पढे़ं: 10 Demanding Series On Netflix: अगर ये 10 वेबसीरीज मिस कर दीं, तो नेटफ्लिक्स चलाना बेकार है

The post Stranger Things Season 5 Vol 2 Out: नेटफ्लिक्स पर रीलीज हुए तीन नए एपिसोड, बदल दिया पूरा गेम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top