Hot News

Pahadi Chicken Fry Recipe: नए साल पर उठाएं टेस्टी पहाड़ी चिकन फ्राई का आनंद, बदल जाएगा मुंह का जायका

Pahadi Chicken Fry Recipe: नए वर्ष के मौके पर घर में नॉनवेज जरूर बनाया जाता है. आप भी अगर इस विशेष अवसर पर नॉनवेज बनाने की सोच रहे हैं तो इस बार पहाड़ी जायकेदार डिश चिकन फ्राई को ट्राई कर सकते हैं. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसे आप चाहे तो घर आए मेहमानों को स्नैक्स में सर्व कर सकते हैं. यह डिश प्रोटीन और स्वाद दोनों से भरपूर होता है. अब जान लेते हैं पहाड़ी चिकन फ्राई बनाने की रेसिपी.    

पहाड़ी चिकन बनाने की सामग्री

  • 1 चिकन –  टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 कप – पुदीना पत्ता-कटा हुआ
  • 1 कप – हरा धनिया-कटा हुआ
  • 1 टीस्पून – पिसी हुई काली मिर्च
  • 1 टीस्पून – गरम मसाला
  • 2 टेबलस्पून – तेल
  • 1 टीस्पून – जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच – हरी मिर्च कटी हुई
  • 1 टीस्पून – लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून – अदरक का पेस्ट
  • 1 1/2 टीस्पून – नमक

इसे भी पढ़ें: Roasted Chicken Recipe: क्रिसमस पार्टी का मजा बढ़ाएंगे सुपर टेस्टी रोस्टेड चिकन

पहाड़ी चिकन बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना, हरा धनिया, लहसुन और अदरक को एक साथ पीसकर अलग रख लें.
  • फिर आप इस पेस्ट में चिकन के टुकड़े डालकर 3-4 घंटे के लिए मैरिनेट होने दें.
  • अब आप तेल गरम करके उसमें जीरा और मैरिनेड किए हुए चिकन के पीस डालकर तेज आंच पर भून लें.
  • चिकन दोनों तरफ पक जाने के बाद आंच कम करके बिना ढके लगातार चलाते रहें.
  • चिकन पूरी तरह पककर चर्बी से अलग होने के बाद गैस बंद कर दें.
  • लीजिए अब आपका टेस्टी पहाड़ी चिकन बनकर तैयार हो चुका है और अब आप इसे सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Mughlai Chicken Recipe: मुगलई स्वाद अब चखना है घर पर, तो ऐसे बनाए लाजवाब चिकन 

इसे भी पढ़ें: Lemon Pepper Chicken Recipe: लेमन पेपर चिकन से वीकेंड को बनाएं खास, जल्दी नोट कर लें आसान रेसिपी

The post Pahadi Chicken Fry Recipe: नए साल पर उठाएं टेस्टी पहाड़ी चिकन फ्राई का आनंद, बदल जाएगा मुंह का जायका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top