Hot News

25 से 30 किमी कम हो जाएगी बिहार से यूपी की दूरी, 8.44 करोड़ की लागत से सिसवा घाट पुल निर्माण कार्य शुरू

Bihar News, इजरायल अंसारी: पश्चिमी चंपारण जिले के सिसवा घाट पर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा पुल निर्माण का काम अब शुरू हो गया है. इस पुल पर करीब 8.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पुल बनने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच आना-जाना आसान हो जाएगा और दूरी लगभग 25 से 30 किलोमीटर कम हो जाएगी.

मिलेगा सुरक्षित और स्थायी रास्ता

यह पुल सिसवा–घाघवा घाट पर बनाया जा रहा है. इसके बन जाने से आसपास के कई गांव सीधे जुड़ जाएंगे. अब तक ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए नाव या लंबा रास्ता अपनाना पड़ता था, लेकिन पुल बनने से उन्हें सुरक्षित और स्थायी रास्ता मिल जाएगा. इस समाचार से क्षेत्र के लोगों में खुशी है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

क्या बोले इंजिनियर

ग्रामीण कार्य विभाग बिहार (Rural Affairs Department Bihar) के अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. इंजिनियर राम विनय सिंह और एग्जीक्यूटिव इंजिनियर विवेक सोनी ने मौके पर पहुंचकर काम की क्वालिटी और उपयोग होने वाली सामग्री की जांच की. अधिकारियों ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि काम तेजी से और तय मानकों के अनुसार पूरा किया जाए.

अधिकारियों ने साफ कहा कि पुल निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और काम समय पर पूरा होना चाहिए. निरीक्षण के दौरान इंजिनियर और तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के लोग अगले 72 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

The post 25 से 30 किमी कम हो जाएगी बिहार से यूपी की दूरी, 8.44 करोड़ की लागत से सिसवा घाट पुल निर्माण कार्य शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top