Hot News

खतियान और जमाबंदी अब घर बैठे होंगे डाउनलोड, 31 दिसंबर से दलालों की नहीं गलेगी दाल, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Bihar Bhumi: नये वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले के सभी अंचलों में भूमि से संबंधित दस्तावेजों की नकल प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जायेगी. प्रशासन के ताजा निर्देश के अनुसार अब खतियान, जमाबंदी सहित अन्य लैंड रिकॉर्ड की नकल के लिए लोगों को अंचल कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इस संबंध में विभाग द्वारा सभी सीओ को दिशा-निर्देश भेज दिये गये हैं.

कर सकेंगे लैंड डॉक्यूमेंट डाउनलोड

एक जनवरी से निर्धारित ऑनलाइन फीस जमा कर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे लैंड रिकॉर्ड पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे ही आवश्यक भूमि दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे. अब तक अंचल कार्यालयों में चिरकुट फॉर्म के माध्यम से नकल उपलब्ध करायी जाती थी, लेकिन इस व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर के बाद चिरकुट फाॅर्म से किसी भी प्रकार की नकल जारी नहीं की जायेगी. इसके बाद जिले के किसी भी अंचल में ऑफलाइन नकल की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी.

प्रशासन का मानना है कि एक जनवरी से लागू होने जा रही यह ऑनलाइन नकल व्यवस्था डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे भूमि से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, सरलता व सुविधा बढ़ेगी. खासकर किसानों व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी. ऑनलाइन सिस्टम लागू होने से दलालों की भूमिका समाप्त हो जायेगी व भ्रष्टाचार की संभावना पर भी प्रभावी रूप से अंकुश लगेगा.

ऑनलाइन आवेदन करना होगा

नयी व्यवस्था के तहत लैंड रिकार्ड्स पोर्टल पर जिले के सभी अंचलों का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा. पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार खतियान, जमाबंदी, भूमि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज, खेसरा और प्लॉट से संबंधित विवरण आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए आवेदक को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जायेगा. भुगतान पूरा होते ही संबंधित दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हो जायेगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकेगा.

नयी व्यवस्था से नहीं लगाना होगा अंचल कार्यालय का चक्कर

नयी प्रणाली से किसानों व आम नागरिकों को सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है. अब तक नकल प्राप्त करने के लिए अंचल कार्यालय जाना, आवेदन देना व कई दिनों तक प्रतीक्षा करना आम बात थी. नयी व्यवस्था लागू होने के बाद लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ही भूमि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे.

इससे समय और धन दोनों की बचत होगी. प्रशासनिक स्तर पर भी इस व्यवस्था से कामकाज में तेजी आयेगी. जहां पहले नकल जारी करने में कई दिन लग जाते थे, वहीं अब कुछ ही मिनटों में दस्तावेज उपलब्ध हो सकेंगे. इससे अंचल कार्यालयों पर कार्यभार कम होगा व कर्मचारियों को अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अधिक समय मिल सकेगा.

पहले नकल लेने की क्या थी व्यवस्था

पहले अंचल कार्यालय में चिरकुट फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना पड़ता था. आवेदन के बाद कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था व बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था. अभिलेखागार में दस्तावेज उपलब्ध होने पर ही नकल मिलती थी, जिसमें खोजबीन में भी काफी समय लगता था व आम लोगों को काफी परेशानी होती थी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

अब नकल लेने का नया नियम

नयी व्यवस्था के अनुसार आवेदक को लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके बाद डिजिटल माध्यम से शुल्क का भुगतान किया जायेगा. भुगतान होते ही संबंधित दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेट में ऑनलाइन उपलब्ध हो जायेंगे, जिन्हें घर बैठे डाउनलोड किया जा सकेगा.

क्या बोले सीओ

इस संबंध में कुदरा अंचल के प्रभारी सीओ नारायण कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर के बाद चिरकुट फाॅर्म से नकल प्राप्त करने की व्यवस्था बंद हो जायेगी. अब लोगों को लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद भुगतान कर आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड करने होंगे. एक जनवरी से ऑनलाइन ही नकल प्राप्त होने लगेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के लोग अगले 72 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

The post खतियान और जमाबंदी अब घर बैठे होंगे डाउनलोड, 31 दिसंबर से दलालों की नहीं गलेगी दाल, जानिए लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top