Hot News

Palak Papdi Chaat Recipe: न्यू ईयर पर करें सबको इम्प्रेस, चटपटी पालक पापड़ी चाट से

Palak Papdi Chaat Recipe for New Year Party: न्यू ईयर पार्टी हो और खाने में कुछ हटकर, कुरकुरा और चटपटा न हो – ऐसा कैसे हो सकता है? अगर आप मेहमानों को बिना ज़्यादा मेहनत के इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो पालक पापड़ी चाट बेस्ट रेसिपी है. हरी पालक से बनी क्रिस्पी पापड़ियां, दही की ठंडक और मीठी-तीखी चटनियों का कॉम्बिनेशन इसे बेहद खास बना देता है. यह चाट न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि दिखने में भी इतनी खूबसूरत होती है कि न्यू ईयर टेबल की शान बन जाए.

Palak Papdi Chaat बनाने की रेसिपी क्या है?

Palak Papdi Chaat Recipe Ingredients: पालक पापड़ी चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री लिस्ट

Palak Papdi Chaat Recipe Ingredients
Palak papdi chaat recipe ingredients
  • पालक – 2 कप (बारीक कटी)
  • बेसन – 1 कप
  • चावल का आटा – 2 टेबलस्पून
  • अजवाइन – ½ टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • तेल – तलने के लिए
  • गाढ़ा दही – 1 कप
  • इमली की मीठी चटनी – 3 टेबलस्पून
  • हरी चटनी – 2 टेबलस्पून
  • भुना जीरा पाउडर – ½ टीस्पून
  • चाट मसाला – स्वादानुसार
  • अनार दाने और सेव – सजाने के लिए

पालक पापड़ी चाट बनाने की आसान विधि

How to make Crispy Palak Papdi at Home
How to make crispy palak papdi at home

सबसे पहले एक बाउल में पालक, बेसन, चावल का आटा, अजवाइन, नमक और लाल मिर्च मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. अब गरम तेल में छोटी-छोटी पापड़ियां डालकर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तल लें.
सर्विंग प्लेट में पालक पापड़ियां रखें, ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें. फिर इमली और हरी चटनी डालें. अंत में भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, अनार दाने और सेव से गार्निश करें.

न्यू ईयर पार्टी में इसे तुरंत सर्व करें, ताकि पालक पापड़ी की कुरकुराहट बनी रहे और मेहमान हर बाइट का मजा लें.

Also Read: Kadhi Kachori Recipe: अजमेर की मशहूर कढ़ी कचौरी बनाएं घर पर – अब राजस्थानी स्वाद चखें अपने किचन में

Also Read: Winter Special Aloo Methi Kachori Recipe: मेहमानों के लिए विंटर स्पेशल इंस्टेंट कचौरी रेसिपी

The post Palak Papdi Chaat Recipe: न्यू ईयर पर करें सबको इम्प्रेस, चटपटी पालक पापड़ी चाट से appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top