Hot News

Bhojpuri Film: मां की ताकत और रिश्तों की अहमियत दिखाती है ‘बाबुल की दुआएं’, यूट्यूब पर रिलीज होते ही मचाया धमाल

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक खुशसमाचारी है. भोजपुरी की नई फिल्म ‘बाबुल की दुआएं’ आज यूट्यूब चैनल B4U भोजपुरी पर रिलीज हो गई है. करीब 3 घंटे पहले रिलीज इस फिल्म को अब तक 2.4 लाख से ज्याद बार देखा जा चुका है. यह फिल्म पारिवारिक कहानियों और रिश्तों की गहराई को महसूस कराती हैं. फिल्म में भावनाओं, संघर्ष और उम्मीद का ऐसा मेल दिखाया गया है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखता है. 

फिल्म की कहानी क्या है?

‘बाबुल की दुआएं’ की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति के गुजर जाने के बाद अकेले अपनी दो बेटियों की परवरिश करती है. वह मां हर मुश्किल से लड़ते हुए अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने की कोशिश करती है. समाज के ताने, रिश्तों की कड़वी सच्चाइयां और बेटियों की शादी जैसे बड़े फैसले उसकी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं. फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच आ चुका है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक स्त्री हालातों से हार मानने के बजाय हिम्मत के साथ खड़ी रहती है.

फिल्म की टीम

इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है और काजल यादव और आकाश यादव अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. इनके अलावा माया यादव, पायस पंडित, विनोद मिश्रा, प्रेम दुबे, स्वीटी सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रिया वर्मा, पुष्पेंद्र राय, पूनम मौर्य, अंशु तिवारी, सत्यप्रकाश, बंधू खन्ना और संगीता श्रीवास्तव जैसे कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म का संगीत ओम झा ने तैयार किया है और निर्माता संदीप सिंह, धीरेन्द्र कुमार और कुणाल तिवारी हैं. फिल्म की कहानी को सत्येंद्र सिंह ने लिखी है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के नए गाने ने इंटरनेट पर बढ़ाई गर्मी, ‘गरम कर’ में रानी जी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

ये भी पढ़ें: Best Bhojpuri Action Movies: गांव, गैंगस्टर और गोलियां, सीट से उठने नहीं देंगी भोजपुरी की ये सुपरहिट एक्शन फिल्में, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: पति की तारीफ में डूबी माही श्रीवास्तव, यूट्यूब पर छाया नया रोमांटिक गाना ‘राजा हमार दुनिया हवे’

The post Bhojpuri Film: मां की ताकत और रिश्तों की अहमियत दिखाती है ‘बाबुल की दुआएं’, यूट्यूब पर रिलीज होते ही मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top