IMD Alert: मौसम विभाग के अनुसार असम में 28 दिसंबर तक, हिमाचल प्रदेश में 30 दिसंबर तक रात/सुबह कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 01 जनवरी को; पूर्वी मध्य प्रदेश , अरुणाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक; जम्मू डिवीजन में 30 दिसंबर तक; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 31 दिसंबर तक; असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा में 01 जनवरी तक रात/सुबह में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
पंजाब , हरियाणा और चंडीगढ़ में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 30 दिसंबर तक और अगले कुछ जगहों पर रात/सुबह के घंटों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ/कई हिस्सों में 31 दिसंबर तक रात/सुबह में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है; अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है.
झारखंड में 28 दिसंबर के दौरान शीतलहर चलने की संभावना
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली , उत्तरी राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ में 28-30; झारखंड में 28 दिसंबर के दौरान कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 28 दिसंबर को कुछ जगहों पर शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के इन 6 जिलों में चलेगी शीतलहर, IMD ने येलो अलर्ट किया जारी
The post IMD Alert: 28, 29, 30, 31 और 1 जनवरी को शीतलहर और छाया रहेगा घना कोहरा, कोल्ड डे का अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

