Hot News

Bihar STET Result 2025: पिछले साल कब आया था STET रिजल्ट, यहां देखें

Bihar STET Result 2025: बिहार STET 2025 रिजल्ट को लेकर कैंडिडेट्स का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित STET(सेकेंडरी टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट) 2025 में शामिल लाखों कैंडिडेट्स बेसब्री से रिजल्ट का वेट कर रहे हैं. Bihar STET Result 2025 उनके ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जारी किया जायेगा. कैंडिडेट्स वेबसाइट पर जाकर बिहार एसटीईटी 2025 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही कैंडिडेट्स अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar STET Result 2024: पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल 2024 में बिहार STET का रिजल्ट 18 नवंबर को जारी किया गया था. हालांकि, हर साल परीक्षा की तारीख में भी अंतर होता है.

Bihar STET Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले बिहार STET की ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं.
  • होमेपेज पर बिहार एसटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन विंडो में, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) डालें.
  • स्क्रीन पर आपका बिहार STET 2025 रिजल्ट दिखाई देगा.
  • इसे चेक करके डाउनलोड करें

Bihar STET Result 2025 क्वालीफाइंग मार्क्स

बिहार एसटीईटी 2025 में जनरल केटेगरी में क्वालीफाइंग मार्क्स 75, ओबीसी केटेगरी में 63.75 , स्त्रीओं के लिए 60, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी केटेगरीमें 60 मार्क्स है.

The post Bihar STET Result 2025: पिछले साल कब आया था STET रिजल्ट, यहां देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top