Hot News

Unnao Case : क्या कुलदीप सेंगर को मिलेगी सुप्रीम कोर्ट से भी राहत?

Unnao Case : सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करने वाला है. वाद सूची के अनुसार, हिंदुस्तान के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की तीन न्यायाधीशों की अवकाशकालीन पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है. सुनवाई के पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

सुप्रीम कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करके जानकारी दी गई कि आज सुप्रीम कोर्ट के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इसकी वजह यह है कि जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली तीन जजों की वेकेशन बेंच सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करेगी. सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें 2017 उन्नाव रेप मामले के दोषी कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के खिलाफ आदेश दिया गया था. इस अहम सुनवाई को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दी

दिल्ली हाई कोर्ट ने 23 दिसंबर को सेंगर की अपील लंबित रहने तक उसकी जेल की सजा निलंबित कर दी थी और उसे सशर्त जमानत दे दी थी. कोर्ट ने कहा था कि वह सात साल और पांच महीने की जेल काट चुका है. हालांकि, वह जेल में ही रहेगा, क्योंकि वह पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत के मामले में भी 10 साल की सजा काट रहा है और उस मामले में उसे जमानत नहीं मिली है.

सेंगर उन्नाव क्षेत्र से रह चुका है चार बार के विधायक

59 साल का सेंगर उन्नाव क्षेत्र से चार बार के विधायक रह चुका है. वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है. वह 2017 में बीजेपी में शामिल हो गया था और पार्टी के टिकट पर बांगरमऊ से चुनाव जीता था.

यह भी पढ़ें : Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर का जेल से निकलना मुश्किल?

उन्नाव बलात्कार पीड़िता और परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन 

उन्नाव के 2017 के दुष्कर्म मामले की पीड़िता, उसके परिवार और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा निलंबित किए जाने के खिलाफ रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया. अधिकारियों से सख्त जवाबदेही की मांग करते हुए, विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद पीड़िता ने कहा कि उनके परिवार को और सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए.

The post Unnao Case : क्या कुलदीप सेंगर को मिलेगी सुप्रीम कोर्ट से भी राहत? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top