Bihar BJP President Meets PM Modi: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री मोदी को उपहार स्वरूप मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम की तस्वीर वाला मोमेंटो और मधुबनी पेंटिंग बनी शॉल भेंट की. विशेष धातु से बने इस मोमेंटो में भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की तस्वीर सुंदर तरीके से उकेरी गई है.
Bihar: विकास को लेकर हुई चर्चा
इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास को लेकर लंबी बातचीत हुई. इस कड़ी में पीएम मोदी ने बिहार की विशिष्ट पहचान मखाना को लेकर भी चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने मखाना उत्पादन से जुड़े किसानों की स्थिति, उनके हित, रोजगार की संभावनाओं और मूल्य संवर्धन पर गहन विमर्श किया और मखाना किसानों के कल्याण के लिए केंद्र प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया. इसके अलावा, मिथिला और बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर भी संवाद किया और मार्गदर्शन दिया.
आज नई दिल्ली में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, हिंदुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रतीक-चिह्न स्वरूप माँ जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम का मोमेंटो तथा मिथिला पेंटिंग से निर्मित शॉल… pic.twitter.com/UPX6qzhp9y
— Sanjay Saraogi (@sanjay_saraogi) December 29, 2025
संगठन की मजबूती पर हुई बातचीत
इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश में कल्याणकारी विषयों और मिथिला पेंटिंग को लेकर भी विस्तृत बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश अध्यक्ष सरावगी से बिहार में संगठनात्मक मजबूती और बिहार के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और मार्गदर्शन दिया.
Also read: बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी भाजपा! RLM विधायक बदल सकते हैं पाला
संजय सरावगी ने क्या कहा ?
इस मुलाकात को लेकर सरावगी ने कहा, “पीएम मोदी से भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री ने प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और जनोन्मुखी बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया. यह भेंट बिहार के समग्र विकास, किसानों के सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही.” बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी इससे पहले दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं.
The post PM मोदी से संजय सरावगी की मुलाकात में ‘मखाना’ रहा चर्चा का केंद्र appeared first on Naya Vichar.

