नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के बोकारो स्टील सिटी एवं मुरी रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित पुनदाग स्टेशन पर आनंद मार्ग धर्म महा सम्मलेन के अवसर 06 जनवरी, 2026 तक निम्नलिखित ट्रेन का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है –
1. गाड़ी सं. 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 22.05 बजे पुनदाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 22.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
2. गाड़ी सं. 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 07.55 बजे पुनदाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 07.57 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

